पठानकोट बम ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता को शरण देने के आरोप में ऊधम सिंह नगर के 4 आरोपी उत्तराखण्ड एसटीएफ की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


पंतनगर। पंजाब प्रान्त के नवांशहर, पठानकोट व लुधियाना आदि में हुए आतंकी विस्फोट की घटनाओं के सम्बन्ध में गोपनीय इन्पुट पर उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए शुक्रवार को जनपद ऊधम सिंह नगर स्थित थाना पन्तनगर क्षेत्रान्तर्गत 04 लोगों की गिरफ्तारी की गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माह नवम्बर 2021 में पंजाब के पठानकोट व नवांशहर व लुधियाना में बम ब्लास्ट की घटनाएं हुयी थी, जिसमें पंजाब पुलिस द्वारा पूर्व में 06 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है तथा एक आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख के उत्तराखण्ड में संश्रय (शरण) लिये जाने की विश्वसनीय गोपनीय सूचना उत्तराखण्ड एसटीएफ को मिली थी, जिस पर उत्तराखण्ड एसटीएफ की विभिन्न टीमों द्वारा पिछले करीब 03 दिनों से लगातार कार्य करते हुए तथा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने एवं गोपनीय रूप से जानकारी करने के उपरान्त 04 लोगों शमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ साबी व उसके भाई हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, अजमेर सिंह उर्फ लाडी मण्ड तथा गुरपाल सिंह उर्फ गुर्री ढिल्लों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये चारों लोगों में से शमशेर उर्फ शेरा के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर बरामद की गयी है तथा इनके द्वारा इस अपराध में इस्तेमाल की जा रही कार फोर्ड फिगो को भी बरामद किया गया है। पकड़े गये चारों व्यक्ति कनाडा ऑस्ट्रेलिया, सरबिया से इन्टरनेट/व्हाट्सअप कॉल से जुड़े थे, और जिन्हें इन्ही कॉलो के माध्यम से विदेशों से संचालित किया जा रहा था। फरार आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख के भी इन्टरनेशनल कॉल्स के सम्पर्क में होने की पुष्टि हुयी है। पकड़े गये चारों व्यक्तियों के खिलाफ आतंकी सुखप्रीत उर्फ सुखी को अपने घर में संश्रय (शरण) देना और मदद करना तथा साजिश के तहत safe hideout पर भेजने की व्यवस्था कराने के अपराध के सम्बन्ध में एसटीएफ द्वारा एक मुकदमा FIR NO 16/2022 धारा 19 UNLAWFULL ACTIVITIES (PREVENTION) ACT 1967 व धारा 25 ARMS ACT, थाना पन्तनगर, जिला ऊधम सिंह नगर में दर्ज कराया गया है। फरार आतंकी सुखप्रीत उर्फ सुख तथा उपरोक्त गिरफ्तार आरोपीगण कनाडा निवासी अर्श जो कि खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) से जुड़ा है, से इन्टरनेट/व्हाट्सअप कॉलिग के माध्यम से सम्पर्क में थे। इन लोगों को अर्श के द्वारा ही संचालित किये जाने की पुष्टि हुयी है। अभियुक्तों से प्राप्त जानकारी को विभिन्न राष्ट्रीय ऐजेन्सियों एवं राज्य पुलिस से साझां किया जा रहा है तथा राष्ट्र हित को देखते हुये अन्य जानकारी गोपनीय रखा गया है।   गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-1- शमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ साबी पुत्र गुरनाम सिंह निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना केलाखोड़ा जनपद ऊधम सिंह नगर। हाल पता ग्राम कालेके थाना खलचियॉ जिला अमृतसर देहाती पंजाब उम्र-26 वर्ष2- हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र गुरनाम सिंह निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना केलाखोड़ा जनपद ऊधम सिंह नगर। उम्र-24 वर्ष3- गुरपाल सिंह उर्फ गुरी ढिल्लो पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गोलू टांडा आर्सल पार्सल थाना स्वार जिला रामपुर उ0प्र0 हाल संधू ढाबा बाजपुर उम्र-24 वर्ष4- अजमेर सिंह मण्ड उर्फ लाडी पुत्र स्व0 गुरवेल सिंह निवासी ग्राम बैतखेड़ी थाना बाजपुर जनपद ऊधम सिंह नगर उम्र-30 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  महिला से अभद्रता करने और सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो वायरल करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में


बरामदगी का विवरण –

1- एक पिस्टल 32 बोर व 04 कारतूस जिन्दा 32 बोर 2- कार फोड फिगों संख्या-DL12-CB-1269


अभियुक्तों की गिरफ्तारी में उत्तराखण्ड एसटीएफ की पुलिस उपाधीक्षक डॉ0 पूर्णिमा गर्ग, निरीक्षक एमपी सिंह,  ललित मोहन जोशी, उपनिरीक्षक दिनेश पन्त, विनोद चन्द्र जोशी, केजी मठपाल, बृजभूषण गुरूरानी, हेड कांस्टेबल प्रकाश भगत, सत्येन्द्र गंगोला, कांस्टेबल गुरवन्त सिंह, किशोर कुमार, महेन्द्र गिरी, रियाज अख्तर, संजय कुमार, गोविन्द सिंह बिष्ट, प्रमोद सिंह रौतेला, मनमोहन सिंह, सुरेन्द्र कनवाल, नवीन कुमार, दुर्गा सिंह पापड़ा, राजेन्द्र सिंह महरा, मुहम्मद उस्मान सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस ने सिविल न्यायालय में तैनात कर्मचारी को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता की सेवाएं समाप्त   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। जल निगम में 2014 में […]

Read More
उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More