50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के दौरान पैर पर गोली से हुआ घायल, पुलिस ने लिया गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है, जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में 2 गोली लगीं है। पकड़ा गया बदमाश सिपाही की आंख फोड़ने का आरोपी है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक हरिद्वार के शिवालिक नगर में सिपाही की आंख फोड़ने के मामले में फरार चल रहे एक 50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस बहादराबाद नहर पटरी क्षेत्र पहुंची तो पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई । इस दौरान बदमाश ने पुलिसकर्मी के ऊपर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें बदमाश को गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया। जबकि इस दौरान एक बदमाश भागने में सफल रहा जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि घटना 8:30 बजे की है। सुबह बाइक पर सवार दो बदमाश हरिद्वार में किसी वारदात को अंजाम देने आ रहे थे। बहादराबाद में नहर पटरी पर चेतक पर तैनात पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ तो उन्होंने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाशों ने चेतक कर्मियों पर फायर झोंक दिया। मुठभेड़ की सूचना पर क्षेत्र की तत्काल घेराबंदी की गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसको अस्पताल भिजवाया गया है। घायल बदमाश की शिनाख्त देवराज पुत्र मुरिया निवासी मौहल्ला नीलगंगा उज्जैन मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 50 thousand prize crook injured by bullet on leg during encounter crime news haridwar news police arrested Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंदिरा हृदयेश की विकास परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प, ‘हृदयेश सभागार’ जनता को समर्पित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देशीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया।₹25.50 लाख की लागत से तैयार इस सभागार को क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित किया […]

Read More