650 रुपये और मोबाइल चुराने के लिए नशेड़ी युवको ने कर दी चौकीदार की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र में सहस्रधारा रोड पर निर्माणाधीन मकान में बुजुर्ग चौकीदार की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने घुसे थे। सो रहे चौकीदार के पास से 650 रुपये और मोबाइल चुराने लगे। चौकीदार ने जागने पर विरोध किया तो पास रखे सरिये से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद इन रुपयों की आरोपी शराब पी गए।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि यह ब्लाइंड मर्डर केस था। जिसमें प्रवीण रावत उर्फ अमन (19) और पवन कुमार (19) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों सहस्रधारा के ही रहने वाले हैं। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि सहस्रधारा हेलिपैड के पास एक निर्माणाधीन मकान में चौकीदार का शव संदिग्ध हालात में मिला है।

पुलिस मौके पर पहुंची तो चौकीदार के सिर पर चोट के निशान थे और नाक-मुंह से खून बह रहा था। चौकीदार की शिनाख्त हरिद्वार के ज्वालापुर के मोहल्ला कैतवाड़ा निवासी जर्रार अहमद (68) के तौर पर हुई। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था ऐसे में आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें दो संदिग्ध दिखाई दिए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों को राजपुर क्षेत्र में आर्चिड पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं। लत पूरी करने के लिए चोरी करते हैं। रात करीब दो बजे चोरी के इरादे से निर्माणाधीन मकान में घुसे थे। चौकीदार को सोता देख उसके रुपये और मोबाइल निकालने लगे तो वह जाग गया और शोर मचाने लगा। इसलिए पास पड़े लोहे के सरिये से वार कर हत्या कर दी। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल सरिया और चौकीदार का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 650 रुपये और मोबाइल चुराने के लिए crime news dehradun news drunken youth killed the watchman murder news police arrested him To steal 650 rupees and mobile uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज चौकीदार की हत्या देहरादून न्यूज नशेड़ी युवक मर्डर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More