फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के बाद नए कर्मचारियों की तैनाती कर केंद्र को दोबारा संचालित किया जाएगा।

उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस सीट हासिल करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया था। जांच में खुलासा हुआ कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित होने का दावा कर फर्जी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाए गए थे। इनमें देहरादून के जनाधार केंद्र से जारी प्रमाणपत्र भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने दो पटवारियों को निलंबित कर दिया था। वहीं, जनाधार केंद्र में तैनात तीन कर्मचारियों को हटाने के साथ संबंधित प्रमाणपत्रों को निरस्त कर दिया गया। अब जांच के दौरान केंद्र को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

जिलाधिकारी डॉ. चौहान ने केंद्र बंद किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि कर्मचारियों को हटाए जाने के कारण फिलहाल केंद्र का संचालन रोक दिया गया है। भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुझावों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।इसे शासन को भेजा जाएगा, ताकि प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया में खामियों को दूर किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

जांच में देहरादून के सदर क्षेत्र से तीन प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं। वहीं, ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र से नौ फर्जी प्रमाणपत्र सामने आए हैं। अन्य तहसीलों से भी तीन प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

इस मामले ने प्रमाणपत्र जारी करने की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के दायरे में अब केवल फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मेडिकल सीट हासिल करने वाले अभ्यर्थी ही नहीं, बल्कि प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया और इसमें शामिल संभावित जिम्मेदारों की भूमिका भी है। प्रशासन की रिपोर्ट से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि व्यवस्था में कहां चूक हुई और भविष्य में ऐसी अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Devbhoomi News Fake MBBS seat allotment case: Dehradun's government Jan-Aadhar Kendra shut down Government Jan-Aadhar Kendra Hindi News Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad three employees removed; Uttarakhand News उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज सरकारी जनाधार केंद्र

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More