हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, छात्र ने पांच अक्तूबर को राजकीय नर्सिंग कॉलेज में दाखिला लिया था। छात्र की ओर से दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक, दाखिले के दिन ही कुछ सीनियर छात्रों ने उसे अपने कमरे में बुलाया। आरोप है कि वहां उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और गाली-गलौज की गई। इसके अलावा सीनियर छात्रों को ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का दबाव भी बनाया गया।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शबिस्ता नाज ने बताया कि छात्र की ओर से दिया गया शिकायत पत्र प्राप्त हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
छात्र का आरोप है कि इस घटना से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। इसके बाद उसने अगले ही दिन कॉलेज प्रबंधन को शिकायती पत्र सौंपकर अपना दाखिला रद्द करने की मांग की और वापस अपने घर लौट गया। घटना के सामने आने के बाद कॉलेज में रैगिंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून।उत्तराखंड के खनन प्रभावित पर्वतीय क्षेत्रों में अब खनन गतिविधियों से होने वाले भूगर्भीय प्रभावों और संभावित भूकंपीय हलचलों पर आधुनिक तकनीक से नजर रखी जाएगी। राज्य सरकार ने बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली में माइक्रो-अर्थक्वेक मॉनिटरिंग की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। यहां शहर कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती में 11 माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता एक फैक्टरी में काम करते हैं। आरोप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। कोतवाली बनभूलपुरा क्षेत्र के गोला बाईपास रोड पर सोमवार (आज) सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे एक व्यक्ति बाइक संख्या UK 06 BK 0927 पर गोला बाईपास से शनि बाजार […]