ब्लॉक सभागार में 69 उपप्रधानों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
सितारगंज। विकास खंड सितारगंज के ब्लॉक सभागार में सोमवार को नवनिर्वाचित उपप्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी के.सी. बहुगुणा ने 69 उपस्थित उपप्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
 
शपथ ग्रहण के उपरांत उपप्रधान संगठन की अध्यक्ष तनुजा गुप्ता ने सभी नवनिर्वाचित उपप्रधानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उपप्रधानों को ग्राम पंचायत के कार्यों में उनका उचित अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए। कहा कि कई स्थानों पर ग्राम प्रधान और विकास अधिकारी उपप्रधानों से बिना विश्वास में लिए कार्य कराते हैं, जो उचित नहीं है। यदि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है तो संगठन इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगा।
 
तनुजा गुप्ता ने कहा कि ग्रामप्रधान और उपप्रधान आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि ग्राम पंचायतों का समग्र विकास हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि उपप्रधानों के मानदेय की मांग को लेकर संगठन उच्च अधिकारियों से वार्ता करेगा। यदि इसके बावजूद मांग पूरी नहीं होती है तो उपप्रधान संगठन आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा।
 
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, जिला पंचायत सदस्य सूरज नारायण, उपप्रधान संगठन की अध्यक्ष तनुजा गुप्ता, प्रधान संघ के अध्यक्ष रेशम सिंह,  डॉ कृष्ण सिह बलबीर सिह निर्मल सिह जसवंत सिंह सुरजीत कोर सतनाम सिह राशिद खान नवाजिश सुनीता देवी बिमला देवी रिकू राणा परमजीत सिह संजय विश्वास बकशीश सिह कंचन देवी सहित अनेक जन  प्रतिनिधि एवं उपप्रधान उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 69 Deputy Pradhans took the oath 69 Deputy Pradhans took the oath of office and secrecy at the block auditorium; Uttarakhand News Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad Sitarganj news udham singh nagar news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More