शैमफोर्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 75वाँ गणतंत्र दिवस 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में 75वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय की संस्थापक माधवी बिष्ट ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा शानदार परेड का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने परेड की सलामी ली। 

इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। देशभक्ति से ओत प्रोत गीतों में नन्हे मुन्हे बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट ने बच्चों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाऐं दी। उन्होंने कहा गणतंत्र दिवस, गणतंत्र की आत्मा से रूबरू होने के लिए संविधान की प्रस्तावना है। विश्वबन्धुत्व की भावना को साकार करने के लिए सभी को प्रयत्न करना चाहिए। शिक्षा ही सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने का माध्यम है। प्रधानाचार्या सन्तोष पाण्डेय ने मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का स्वागत एवं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाऐं देते हुए इसके महत्व से सभी को अवगत कराया। उन्होंने छात्रों को गणतंत्र की परिभाषा बतायी तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की। चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर इन्टरनैशनल इंग्लिश ओलंपियाड के गोल्ड मेडल विजेता प्रतिभागियों  शिवांगी भौरयाल, जितेंद्र कबड़वाल, प्रियंका सुनाल, कुशाग्र जोशी, नौमन खान, दिव्यांश पांडे, वानिया जोशी, यशस्वी माजिला, काजल जोशी, पाखी जोशी, कनिष्क सुयाल को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया, ललित मोहन बिष्ट, सुनील बिष्ट एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 75th Republic Day celebrated with pomp in Shamford School Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   मौसम विज्ञान केंद्र […]

Read More