अधीनस्थ सेवा चयन आयोग नें समूह-ग के 257 पदों पर भर्ती का विज्ञापन किया जारी 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के 257 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। कई विभागों में अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए यह भर्ती निकाली गई है।
 
आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, इस भर्ती से अपर निजी सचिव के तीन, आशुलिपिक के 18 और 216 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए 24 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। 14 अक्तूबर अंतिम तिथि है। आवेदन में संशोधन के लिए 18अक्तूबर से 21 अक्तूबर के बीच का समय दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा की प्रस्तावित तिथि आठ दिसंबर रखी गई है। परीक्षा के लिए जनरल, ओबीसी को 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क देय होगा। अपर निजी सचिव व आशुलिपिक के पदों के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष और ग्रेजुएट होना जरूरी है। वैयक्तिक सहायक के लिए 18 से 42 वर्ष और इंटर पास होना जरूरी है। साथ ही टाइपिंग भी जरूरी है। विभागों की रिक्तियों के हिसाब से शैक्षिक अर्हता के अलग मानक हैं। विज्ञापन में पदों के हिसाब से पूरी जानकारी दी गई है। सभी पदों के लिए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण भी दिया गया है। पदों का आरक्षण विवरण भी विज्ञापन में शामिल किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 257 posts of Group-C advertisement for recruitment released dehradun news Subordinate Services Selection Commission Subordinate Services Selection Commission released advertisement for recruitment on 257 posts of Group-C uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More