हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में 76वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की संस्थापक माधवी बिष्ट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा शानदार परेड का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों में नन्हे मुन्हे बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट ने बच्चों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाऐं दी। प्रधानाचार्या सन्तोष पाण्डेय ने मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का स्वागत किया और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाऐं देते हुए इस वर्ष गणतंत्र दिवस की थीम स्वर्णिम भारत से छात्रों को अवगत कराया, उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान और लोकतंत्र के प्रति हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है। चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी। उन्होंने सभी छात्रों को बताया की प्रत्येक वर्ष विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में हमारे देश में गणतंत्र दिवस में सम्मिलित होते हैं। इस वर्ष 76 वें गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबिअंतो मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हो रहे है। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस हमारे देश की सांस्कृतिक विविधता, एकता और अखंडता का प्रतीक है। इस दौरान अकादमिक स्तर पर प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया, ललित मोहन बिष्ट, सुनील बिष्ट एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]