डॉक्टर की पोर्न फिल्म बनाकर ठगे 80 हजार

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। राजधानी में डॉक्टर की पोर्न फिल्म बनाकर उन्हें ब्लैकमेलिंग का शिकार होना पड़ गया है। बहरहाल पुलिस ने उक्त मामले में प्राथमिकता दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। चिकित्सक का आरोप है कि किसी अंजान शख्श ने अपने ​को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताते हुए उनसे 80 हजार रूपये ठग लिये, इसके बाद भी उसकी डिमांड बढ़ती जा रही है।

दरअसल, यह मामला देहरादून कैंट थाना क्षेत्र का है। पीड़ित डॉक्टर ने साइबर सेल में बताया कि एक दिन वह किसी विवाह समारोह से लौटे और अपने कमरे में जाकर कपड़े बदल रहे थे। इसी बीच एक अंजान वीडियो काल आ गई। गलती से उन्होंने वह काल रिसीव कर ली। यह घटना 16 नवंबर की है। उन्होंने बताया कि वीडियो काल में एक लड़की बेहद अश्लील हरकतें कर रही थी। उन्होंने वह काल बंद कर दिया, लेकिन उसके बाद एक कॉल आया। सामने वाले ने अपने को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया। उसने उन्हें अश्लील वीडियो बनाने के जुर्म में जेल भेजने की धमकी दी। जिसके बाद उसने मामले को रफा—दफा करने के लिए रूपये मांगे। डॉक्टर ने बताया कि अपनी इज्जत बचाने के लिए उन्होंने उस व्यक्ति को बताये गये अकाउंट में 80 हजार रूपये डाले।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

पीड़ित ने बताया कि दो दिन बाद पुन: उसे कथित दिल्ली पुलिस अधिकारी का फोन आया। वह बोला कि संबंधित लड़की ने आत्महत्या कर ली है। अगर वह इस मामले से बचना चाहता है तो उन्हें दो लाख रूपये दे। जिसके बाद डॉक्टर को अहसास हो गया कि वह ठगी का शिकार बनते जा रहे हैं। यदि वह उसे यह रूपये देंगे तो भी वह बार—बार रूपयों की मांग करेगा। अतएव अब वह पुलिस की शरण में आये हैं। इधर इस मामले में थाना कैंट प्रभारी एनके बिष्ट ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। ठगों को ट्रेस करने के प्रयास में साइबर सेल जुटा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More