बहादराबाद स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अग्निशमन दल जुटा आग पर काबू पाने में  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। जनपद के बहादराबाद क्षेत्र स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में जोरदार धमाकों की आवाजें गूंजने लगीं और आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया। सूचना मिलते ही बहादराबाद, सिडकुल और मायापुर स्थित अग्निशमन केंद्रों से दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर रवाना की गईं। अग्निशमन दल आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के तुरंत बाद एक के बाद एक तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। प्रशासन ने एहतियातन फैक्ट्री के आसपास के इलाके को खालीकराते हुए लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त राहत टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासनिक और दमकल अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है और हालात पर नियंत्रण के लिए प्रयास जारी हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A huge fire broke out in a firecracker factory located in Bahadarabad Bahadarabad news fire brigade is busy in controlling the fire haridwar news huge fire broke out in a firecracker factory uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग बहादराबाद न्यूज हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More