पतंजलि पैक्ड शहद का नमूना जांच में अधोमानक पाये जाने पर  विक्रेता और डिस्ट्रीब्यूटर पर लगा एक लाख का अर्थदंड

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। करीब चार साल पूर्व डीडीहाट से एकत्र किये पतंजलि के पैक्ड शहद का एक नमूना जांच में अधोमानक पाया गया है। पैक्ड शहद के लिए गए नमूने में सुक्रोज की मात्रा दोगुनी से अधिक मिली है। न्याय निर्णायक अधिकारी ने डीडीहाट के विक्रेता और रामनगर की डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी पर एक लाख का अर्थदंड लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि जुलाई 2020 में खाद्य सुरक्षा विभाग ने डीडीहाट स्थित गौरव ट्रेडिंग कंपनी से पैक्ड पतंजलि शहद का नमूना एकत्र कर जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा था। जांच के दौरान शहद में सुक्रोज की मात्रा मानकानुसार 5 फीसदी की जगह 11.1 प्रतिशत पाई गई। नवंबर 2021 में विभाग ने संबंधित विक्रेता के खिलाफ वाद दायर किया। शुक्रवार को न्याय निर्णायक अधिकारी और एडीएम डॉ. एसके बरनवाल ने पैक्ड हनी उत्पाद के विक्रेता गौरव ट्रेडिंग कंपनी डीडीहाट पर 40 हजार रुपये और सुपर स्टॉकिस्ट कान्हाजी डिस्ट्रीब्यूटर रामनगर पर 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A fine of Rs 1 lakh imposed on the seller and distributor of Patanjali packed honey sample found sub-standard during testing patanjali sample fail pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More
उत्तराखण्ड

दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल/भवाली। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार (आज) दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। […]

Read More