तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को मारी टक्कर, एक की मौके पर हुई मौत दो अन्य घायल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। हरिद्वार जिले में रुड़की के पास झबरेड़ा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हुए है। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक झबरेड़ा थाना क्षेत्र के सहारनपुर रोड पर एक मंदिर है। देर रात को भक्तों वाली गांव के तीन युवक कार्तिक (17 वर्ष), सौरभ (18 वर्ष) और आयुष (18 वर्ष) उर्फ छोटू मंदिर के बाहर बने चबूतरे पर बैठे हुए थे। बताया गया है कि इसी दौरान एक ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में ट्रक अनियंत्रित होकर मंदिर के चबूतरे से जा टकराया और चबूतरे पर बैठे तीनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 17 साल के कार्तिक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सौरभ और आयुष दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को 108 के माध्यम से रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भेजा।सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने सौरभ का नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि कार्तिक अपने परिवार में अकेला बेटा था। उसके परिवार में माता-पिता और दो बड़ी बहने हैं। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हुई है और दो युवक घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A speeding truck hit three youths Accident news one died and two others were injured one died on the spot and two others were injured Roorkee News uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक की मौत दो अन्य घायल तीन युवकों को मारी टक्कर तेज रफ्तार ट्रक दुर्घटना न्यूज रुड़की न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More