रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी को लेकर बड़ी संख्या में बुजुर्गो ने एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी।रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर नजर आने लगा है। बड़ी संख्या में बुजुर्ग एसडीएम कोर्ट पहुंच गए, जहां उन्होंने गैस की कालाबाजारी और सप्लाई में हो रही देरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द गैस आपूर्ति बहाल करने की मांग की। लोगों का कहना है कि बिठौरिया नंबर 1 के देवकी विहार, तिवारी कॉलोनी सहित कई इलाकों में पिछले 15 दिनों से इंडियन गैस की सप्लाई नहीं हुई है। इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और मजबूरन इंडक्शन पर खाना बनाना पड़ रहा है।

 
वहीं सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि इंडियन गैस काठगोदाम और हल्द्वानी एजेंसी द्वारा रोस्टर जारी किया गया है। जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग 25 मार्च या उससे पहले की है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि सभी क्षेत्रों में जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। प्रशासन के आश्वासन के बावजूद लोगों को राहत मिलने का इंतजार है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A large number of elderly people demonstrated in the SDM court regarding the rising prices of cooking gas and black marketing and submitted a memorandum to the city magistrate Haldwani news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी को लेकर बड़ी संख्या में बुजुर्गो ने एसडीएम कोर्ट में किया प्रदर्शन हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More