रिश्तों पर कलंक: 23 वर्षीय नाती पर 90 वर्षीय नानी से दुष्कर्म का आरोप

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। यहां मंगलौर क्षेत्र में एक हैवान बने 23 साल के नाती द्वारा अपनी 90 साल की बुजुर्ग नानी से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर जान से मारने की कोशिश ने रिश्तों को कलंकित किया है। घटना के 26 दिन बाद महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार सगे नाती ने 16 जुलाई की रात उसके साथ कथित तौर पर दरिंदगी की थी। पुलिस अब मामले में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 90 वर्षीय मूक-बधिर और लाचार महिला के साथ 16 जुलाई की रात उसके 23 वर्षीय नाती ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। आरोप था कि रात करीब 12बजे आरोपी शराब के नशे में नानी के घर पहुंचा। परिवार के अन्य सदस्यों के सोने के दौरान वह उनके कमरे में घुस गया और बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया था।

यह भी पढ़ें 👉  भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख   

आरोप था कि विरोध करने और शोर मचाने का प्रयास करने पर आरोपी ने बुजुर्गमहिला का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की थी। रात करीब एक बजे महिला की नातिन ने आरोपी को नानी के कमरे से बाहर निकलते देखा। इसके बाद कमरे में जाकर देखा तो बुजुर्ग महिला गंभीर हालत में पड़ी थी। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को पकड़ लिया था। परिजनों ने बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। 

यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड समर्थित कढ़ाई एवं वस्त्र अलंकरण आधारित आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम का समापन

घटना केबाद महिला के पोते की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नाती के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार देर शाम उपचार के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिली है।बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 23-year-old grandson 90-year-old grandmother; grandson accused of raping grandmother A stain on relationships: 23-year-old grandson accused of raping his 90-year-old grandmother; Uttarakhand News crime news Devbhoomi News haridwar news Hindi News News from the hills News From the Pahad

More Stories

उत्तराखण्ड

बागेश्वर में शनिवार (आज) दोपहर महसूस हुए भूकंप के झटके  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बागेश्वर। यहां शनिवार (आज) दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई। भूकंप की तीव्रता कम होने […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग से ऑनर किलिंग तक… झबरेड़ा में बहन और पड़ोसी की हत्या से सनसनी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुड़की। हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में शनिवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। एक युवक पर अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले युवक को गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। दोनों को सीने में गोली लगने की बात सामने […]

Read More
उत्तराखण्ड

ईंट-भट्ठा मालिक अजय मलिक हत्याकांड में 5 साल बाद आया फैसला, दो मुख्य दोषियों को उम्रकैद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुड़की। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश अंबिका पंत की अदालत ने ईंट-भट्ठा मालिक अजय मलिक की हत्या में मुख्य आरोपी विपिन कुमार और अभिषेक को हत्या और आपराधिक साजिश के मामले में दोषी ठहराकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। विपिन को आर्म्स एक्ट के मामले में भी सात […]

Read More