बदमाश का पीछा कर रही हरियाणा पुलिस पर बदमाशों द्वारा की फायरिंग में एक सब-इंस्पेक्टर जख्मी  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां रोडवेज स्टेशन पर एक बदमाश का पीछा कर रही हरियाणा पुलिस पर अचानक बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें पुलिस का एक सब-इंस्पेक्टर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। फायरिंग की इस घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसा माहौल बन गया।

 

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा पुलिस की एक टीम एक वांछित अपराधी को पकड़ने के लिए हरिद्वार तक पहुंची थी।जैसे हीआरोपी बस अड्डे के नजदीक पहुंचे,उन्होंने पुलिस टीम पर अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। फायरिंग में एक सब-इंस्पेक्टर गोली लगने से लहूलुहान हो गया। घायल एसआई को तुरंत स्थानीय पुलिस की मदद से जिला अस्पताल हरिद्वार ले जाया गया। जहां हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

घटना की जानकारी मिलते ही हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी गई है और हर रास्ते पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल खुद मौके पर पहुंचे और अधीनस्थ अधिकारियों को आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर की सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने फायरिंग की पुष्टि करते हुए बताया कि कई पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं। साथ ही हरिद्वार शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। स्थानीय पुलिस और हरियाणा पुलिस मिलकर इस मामले की बारीकी से जांच कर रही हैं।

इस फायरिंग की घटना के बाद हरिद्वार के स्थानीय नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल है। लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a sub-inspector injured A sub-inspector injured in firing by miscreants on Haryana police chasing a miscreant crime news haridwar news Haryana police chasing a miscreant miscreants opened fire on police uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक सब-इंस्पेक्टर जख्मी क्राइम न्यूज बदमाश का पीछा कर रही हरियाणा पुलिस बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More