स्कूली वैन में अचानक लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ के चलते टला बड़ा हादसा 

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 

उत्तरकाशी। यहां बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक स्कूली वैन में अचानक भीषण आग लग गई गनीमत रही कि ड्राइवर की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को मोरी तहसील के गैचवांण स्थित यूनिक एकेडमी की छुट्टी के बाद स्कूल वैन बच्चों को नैटवाड़ छोड़ने जा रही थी। तभी स्कूल से कुछ दूर जाने के बाद ही स्कूल वैन के इंजन से धुआं उठने लगा. जिस पर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों को वैन से सुरक्षित नीचे उतार दिया और खुद भी नीचे उतर गया।बच्चों के नीचे उतरते ही वैन ने तेजी से आग भड़क उठी और देखते ही देखते चंद मिनटों में ही पूरी तरह से वैन जल गई। स्कूल वैन में आग लगने की सूचना मिलने के बाद अभिभावक भी चिंतित हो गए। हर कोई अपने बच्चों की सलामती लेने के लिए फोन घुमाता दिखा।वहीं बच्चों के सुरक्षित होने के बाद अभिभावकों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

 

 

मोरी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गैचवांण गांव से नैटवाड़ बच्चों को छोड़ने जा रही स्कूल वैन में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। वैन में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a major accident was averted due to the wisdom of the driver A sudden fire broke out in a school van children survived safely School van uttarakhand news Uttarkashi news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More