भण्डारे के साथ सम्पूर्ण हुआ दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन

ख़बर शेयर करें -
 
 
 

खबर सच है संवाददाता 

 
हल्द्वानी। भक्तिमय सुर संगीत की आकर्षक शब्द लहरियों के साथ तहसील हल्द्वानी के वरिष्ठ दस्तावेज लेखक नवीन बेलवाल के तीन पानी स्थित आवास पर आयोजित हुआ दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन।
 
8 जुलाई (मंगलवार) से प्रारम्भ हुए अखण्ड मानस पाठ में प्रभु भक्ति का आनंद लेने के साथ ही 9 जुलाई (बुधवार) को अनेकानेक संख्या में उपस्थित भक्त जन आयोजित भण्डारे में सम्मिलित रहें। इस दौरान स्थानीय लोगो के साथ ही शहर के तमाम प्रबुद्ध एवं गणमान्य लोगो द्वारा भी अखण्ड मानस पाठ में शिरकत की गईं।
 
बताते चलें कि अखण्ड मानस पाठ समृद्धि और सफलता के मार्ग से सभी बाधाओं और प्रतिकूलताओं को दूर करने के लिए कलयुग में सशक्त माध्यम कहा गया है और सनातनियों के लिए तो इसका विशेष उद्देश्य रहा है। विशाल ऐतिहासिक साहित्य “श्री राम चरित्र मानस” ने भगवान विष्णु के सातवें अवतार, भगवान राम के जीवन में जीत और क्लेशों का वर्णन किया है। एक आदर्श पुत्र, जीवनसाथी, भाई, मित्र और सम्राट के शिखर के रूप में, भगवान श्री राम को “पुरुषोत्तम” भी कहा जाता है, जिसका अर्थ संस्कृत में “सर्वोच्च व्यक्तित्व” है। 

परिणामस्वरूप, भगवान श्री राम के जीवन के बारे में सब कुछ सिखाने और हमें श्रेष्ठ होने के लक्षणों को समझने और अपनाने में मदद करने के लिए अखंड रामायण पाठ को बार-बार दोहराया जाता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news The two-day continuous Ramayan recitation event concluded with a feast uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More