हल्द्वानी। शेमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में शुक्रवार और शनिवार को सीबीएसई द्वारा दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर राजेश बिष्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल एवं रिसोर्स पर्सन्स द्वारा प्रज्ज्वलित कर किया गया।
प्रशिक्षण सत्र के पहले दिन समर स्टडी हॉल स्कूल, काशीपुर के प्रिंसिपल अनुज भाटिया एवं फोनिक्स पब्लिक स्कूल, किच्छा के प्रिंसिपल सजल सरोहा ने बतौर रिसोर्स पर्सन सहभागिता की। दोनों विशेषज्ञों ने शिक्षकों को इस विषय पर गहन जानकारी दी कि किस प्रकार विद्यालय, छात्र और अभिभावकों की त्रिआयामी सहभागिता से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकता है।उन्होंने नईराष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत अभिभावकों की सक्रिय भूमिका के महत्व को रेखांकित करते हुए संवाद आधारित गतिविधियाँ कराई। कार्यक्रम के दूसरे दिन नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 पर क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीबीएसई की ओर से रिसोर्सपर्सन बीएलएम अकैडमी की प्रिंसिपल डॉ गायत्री कंवर एवं पीएसएन स्कूल हल्द्वानी के प्रिंसिपल अभिषेक मित्तल रहे। उन्होनें विभिन्न इंटरएक्टिव गतिविधियों व चर्चाओं के माध्यम से अपने अनुभवों का आदान-प्रदान किया। प्रशिक्षण सत्र में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। रिसोर्स पर्सन डॉ गायत्री कंवर एवं अभिषेक मित्तल ने प्रभावशाली, रोचक ढंग से नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी दी और शिक्षकों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनका समाधान किया। प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न गतिविधियों, रोल प्ले आदि के माध्यम से नई शिक्षा नीति की बारीकियों तथा इसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत टीचर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम्स की जानकारी भी दी गयी। कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नेशनल शिक्षा नीति का उद्देश्य स्कूली शिक्षा के सभी स्तरों पर समावेशी और समान गुणवत्ता वाली शिक्षा सुनिश्चित करना है और इस तरह की कार्यशालाएं शिक्षा पद्धति में नया बदलाव लाएंगी। इस अवसर पर एग्जिक्यूटिव डायरेक्ट राजेश बिष्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मानरल, विनोद खोलिया एवं प्रतिभागियों सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]