शादी में सम्मिलित होने जा रहे दोस्तो के बीच गोली चलने से एक युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। उधमसिंह नगर के जसपुर खुर्द आईटीआई थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली लगने की घटना सामने आई है। देर रात शादी में जा रहे तीन दोस्तों की बैठकी के दौरान पिस्टल से फायरिंग में एक युवक को मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि निशु पर गोली पवन भल्ला के पिस्टल से चली है।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

जानकारी के अनुसार काशीपुर के व्यापारी निशु अरोड़ा पुत्र सुशील अरोरा निवासी घास मंडी अपने तीन दोस्तों पवन, मोंटी, व पराग के साथ जसपुर खुर्द में एक विवाह समारोह में जाने से पहले बैठकी कर रहे थे। इसी दौरान उसके दोस्त अपने पिस्टल से हवा में फायरिंग करने लगे। दो गोली चलने के बाद ट्रिगर में एक गोली फंस गई। एक गोली नहीं चली। इस दौरान अचानक तीसरा फायर निकला और व्यापारी निशु के गले में जा घुसा।

यह भी पढ़ें 👉  पुरानी रंजिश में खूनी खेल : घर पर पथराव-फायरिंग के बाद युवक की गोली मारकर हत्या 

गंभीर रूप से घायल व्यापारी को एलडी भट्ट अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस का कहना है कि किन परिस्थितियों में गोली चली है यह जांच का विषय है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का गृह जनपद में भव्य स्वागत, हल्द्वानी तक निकली वाहन रैली 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का रविवार को अपने गृह जनपद नैनीताल पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। मालधनचौड़ से हल्द्वानी तक कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, नारों और पुष्पवर्षा के […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल : कैलाश जोशी अध्यक्ष तो मधुकर बनोला महामंत्री नियुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने महानगर हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का गठन करतेहुए कैलाश जोशी को महानगर अध्यक्ष और मधुकर बनोला को महानगर महामंत्री मनोनीत किया है। दोनों पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। इस घोषणा के बाद व्यापारी वर्ग […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी स्थित मॉडल अध्ययन केंद्र (16000) में आज जुलाई 2026सत्र के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, शैक्षणिक व्यवस्थाओं, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा उपलब्ध […]

Read More