राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का गृह जनपद में भव्य स्वागत, हल्द्वानी तक निकली वाहन रैली 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का रविवार को अपने गृह जनपद नैनीताल पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। मालधनचौड़ से हल्द्वानी तक कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, नारों और पुष्पवर्षा के साथ उनका स्वागत किया।
 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाम चार बजे भाकड़ा पुल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद वाहन रैली लामाचौड़, फतेहपुर, ब्लॉक, कुसुमखेड़ा, लालडांठ, गुसाईं नगर और कालाढूंगी रोड होते हुए काठगोदाम स्थित शहीद पार्क पहुंची। मार्ग में भाजपा मंडलों, पार्टी मोर्चों और सामाजिक संगठनों की ओर से विभिन्न स्थानों पर अभिनंदन किया गया।
 
कार्यक्रम में भाजपा के अल्पसंख्यक, ओबीसी, अनुसूचित, महिला, किसान और युवा मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी आर्या का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उनके राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि नैनीताल जिले सहित उत्तराखंड के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाएंगे।
 
शहीदपार्क में आयोजित कार्यक्रम में दिनेश आर्या ने पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद के रूप में मिली जिम्मेदारी उनके लिए गौरव के साथ जन सेवा का दायित्व भी है,जिसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। कहा कि वे पिछले चार दशकों से भाजपा से जुड़े हैं और इस यात्रा में वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन तथा कार्यकर्ताओं के सहयोग की अहम भूमिका रही है।
 
आर्या ने स्वागत में जुटे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने और जनहित के विषयों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।
 
भाजपा नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने दिनेश आर्या को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए कहा कि उनका लंबा संगठनात्मक अनुभव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गृह जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं का उत्साह उनके प्रति स्नेह और संगठन की मजबूती दर्शाता है।
 
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी विवेक सक्सेना, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी भुवन जोशी, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Devbhoomi News grand reception accompanied by a vehicle rally grand welcome in home district Haldwani news Hindi News Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad Rajya Sabha MP Dinesh Arya Rajya Sabha MP Dinesh Arya receives a grand welcome in his home district; a vehicle rally is held reaching Haldwani. Uttarakhand News उत्तराखण्ड न्यूज गृह जनपद में भव्य स्वागत राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य वाहन रैली के साथ भब्य स्वागत हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल : कैलाश जोशी अध्यक्ष तो मधुकर बनोला महामंत्री नियुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने महानगर हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का गठन करतेहुए कैलाश जोशी को महानगर अध्यक्ष और मधुकर बनोला को महानगर महामंत्री मनोनीत किया है। दोनों पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। इस घोषणा के बाद व्यापारी वर्ग […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी स्थित मॉडल अध्ययन केंद्र (16000) में आज जुलाई 2026सत्र के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, शैक्षणिक व्यवस्थाओं, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा उपलब्ध […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुरानी रंजिश में खूनी खेल : घर पर पथराव-फायरिंग के बाद युवक की गोली मारकर हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम सिद्धा नवदिया में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार रात करीब 10 बजे हमलावरों ने सतनाम सिंह (35)के घर पर धावा बोलते हुए पथराव व फायरिंग की। आरोप है […]

Read More