नैनीताल। यहां तल्लीताल थाना क्षेत्र अंतर्गत पाइन्स इलाके में सोमवार (आज) एक थार वाहन के गहरी खाई में गिरने से वाहन सवार एक ब्यक्ति की मौत हो गईं, जबकि अन्य सवार गंभीर घायल हो गये।हादसे की सूचना डायल 112के माध्यम से मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर तत्काल संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या RJ 60CG-4574 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नैनीताल, थानाध्यक्ष तल्लीताल और पुलिस बल ने एसडीआरएफ व फायर टीम के साथ मिलकर बचाव कार्य चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में सवार तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू के दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल पाए गए, जबकि एक को सामान्य चोटें आईं। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय, नैनीताल भेजा गया। अस्पताल में उपचार के दौरान 21 वर्षीय राहुल कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन चालक को ड्राइविंग के दौरान नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घायलों में अरविन्द सिंह (24 वर्ष) निवासी जोधपुर और युवराज सिंह (20 वर्ष) निवासी जोधपुर शामिल हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]