फोटो खिंचवाने के चक्कर में करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

मसूरी। यहां धनोल्टी मोटर मार्ग पर कपलानी के निकट एक बाइक सवार युवक फोटो खिंचवाने के चक्कर में करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक के दोस्त और स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मसूरी पुलिस और फायर सर्विस को दी। जिसके बाद मसूरी पुलिस एसएसआई गुमान सिंह नेगी के नेतृत्व में घटनास्थल पहुची और फायर सर्विस, पुलिस के जवानों और स्थानीय लोगो की मदद से युवक को काफी मशक्कत के बाद गहरी खाई से निकालकर मसूरी के उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

मसूरी पुलिस ने बताया कि दो युवक देहरादून से बाइक पर धनोल्टी घूमने के लिये जा रहे थे। दोनो युवक कपलानी से कुछ आगे रुके और पहाड़ी दिशा पर फोटो खिचाने लगे। उन्होने बताया कि एक युवक द्वारा रोड साइड पर दो पैराफिट के बाइक पर बैठ कर फोटो खिचाने लगा कि अचानक बाइक अनियंतित्र हो गई और युवक बाइक के साथ करीब 700 मीटर खाई में जा गिरा। उन्होने कहा कि खाई काफी गहरी होने के कारण खाई में गिरे युवक को रेस्क्यू करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि घायल युवक को 108 एम्बुलेंस से उपजिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिये भेजा।  मृतक 25 साल की उम्र का है और देहरादून से मसूरी होते हुए अपने दोस्त के साथ बाइक से धनोल्टी घूमने के लिए जा रहा था। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई हे व घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man fell into a ditch about 700 meters deep in the course of photographing Accident news Masoori news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More