खेत में रखवाली कर रहे एक किसान को हाथी ने मार डाला पटक-पटककर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

रुड़की। यहां बुग्गावाला क्षेत्र में खेत में रखवाली कर रहे एक किसान को हाथी ने पटक पटककर मार डाला। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने उचित मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर वन चौकी और रुड़की सिविल अस्पताल पर जमकर हंगामा किया।

 

जानकारी के अनुसार बुग्गावाला क्षेत्र के गांव हरिपुर टोंगिया निवासी धर्मू भगत उम्र 65 वर्ष रविवार की रात अपनी खेत पर रखवाली करने गए थे। बताया जा रहा है कि रात में किसी समय खेत में एक हाथी घुस आया। आहट होने पर धर्मू की आंख खुल गई और हाथी को भगाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान हाथी ने उन्हें पटक पटककर मार दिया। पास के खेत में रखवाली कर रहे कुछ लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह हाथी को वहां से भगाया। साथ ही घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सोमवार की सुबह घटना से नाराज ग्रामीणों ने हरिपुर टोंगिया स्थित वन चौकी का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही बुग्गावाला पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान सिविल अस्पताल पहुंचे और किसान की मौत पर जमकर हंगामा किया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

 

वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह हंगामा कर रहे किसानों को शांत किया। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो पाई। एसओ बुग्गावाला मनोज शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। साथ ही मामला भी शांत कर दिया गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A farmer guarding his field was killed by an elephant angry villagers created a ruckus elephant killed a farmer rurki news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More