जंगल में आग लगाते दस आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

देहरादून। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की टीम ने ऊखीमठ रेंज के सेंचुरी क्षेत्र में रामबाड़ा अनुभाग के कालीफाट मीठा पानी में छह लोगों को जंगल में आग लगाते हुए पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं गौचर में भी वनाग्नि लगाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म भी कुबूल किया है।

 

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की गोपेश्वर और ऊखीमठ रेंज की टीम सोनप्रयाग- भीमबली क्षेत्र का भ्रमण पर निकली थी। इस दौरान कर्मियों को कालीफाट के मीठा पानी में छह लोग मिले, जिन्होंने वहां वन क्षेत्र में आग लगा रखी थी। पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम मस्तान सिंह, राजेंद्र खत्री, मनोज चंद्र, देवेंद्र लाल, मान सिंह और शाहिल चंद्र निवासी डंगवाल गांव, जखोली, बताया। इस दौरान वन विभाग के कर्मियों ने आग भी बुझाई। साथ ही सभी आरोपियों को ऊखीमठ रेंज कार्यालय लाया गया, जहां उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। डीएफओ अभिमन्यु सिंह ने बताया कि अभी तक वनाग्नि के मामलों में 25 से अधिक मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। बदरीनाथ हाईवे और केदारनाथ वन प्रभाग के धनपुर रेंज के कमेड़ा के पास पुलिस ने चार युवकों को आग लगाने के आरोप में दबोचकर सभी को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।गौचर पुलिस ने रविवार रात कर्णप्रयाग कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि सफेद रंग की कार में सवार अज्ञात लोगों ने कमेड़ा के पास सड़क किनारे घास तथा झाड़ियों में आग लगा कर्णप्रयाग की तरफ भाग गए। कर्णप्रयाग पुलिस ने बाजार चौकी पर वाहन को रोका तो चार लोग नशे में मिले। पुलिस ने अंकित भंडारी निवासी प्रेम नगर श्रीनगर रोड पौड़ी, मनीष भंडारी निवासी ग्राम पाली जिला पौड़ी, नवीन नेगी निवासी सीएमओ ऑफिस पौड़ी और तनुज रावत निवासी सुभाष नगर, गोपेश्वर को गिरफ्तार कर वन विभाग को सौंप दिया। धनपुर रेंज गौचर के वन क्षेत्राधिकारी शिवांगी डिमरी ने बताया, आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Case registered under Indian Forest Act against ten accused of setting fire in the forest and arrested dehradun news fire in the forest ten accused of setting fire in the forest and arrested Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More