देर रात सड़क के बीच रखे ट्रैफिक बैरियर से टकराकर एक बाइक सवार युवक की मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। यहां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग के पास शनिवार देर रात सड़क के बीच रखे ट्रैफिक बैरियर से टकराकर एक युवक की मौत हो गई। अंधेरे के कारण युवक सड़क पर रखे बैरियर को भांप नहीं सका, जो उसके लिए काल बन गया। 

जानकारी के अनुसार मृतक सुखदेव विश्वास (32 वर्ष) अपनी बाइक से किच्छा की ओर से रिंग रोड पर जा रहा था। रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी न होने के कारण सुखदेव सड़क के बीच में रखे ट्रैफिक बैरियर को देख नहीं पाया और तेज रफ्तार बाइक सीधे बैरियर से जा टकराई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनीभीषण थी कि सुखदेव उछलकर सड़क पर गिरा और उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस और 112 पुलिस को सूचना दी। घायल अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

शुरुआत में युवक की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद परिजनों तक सूचना पहुँची। मृतक की पहचान सुखदेव विश्वास पुत्र उपेंद्र विश्वास, निवासी मानपुर ओझा, बिलासपुर (रामपुर, UP) के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रशांत कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि सड़क पर रखे गए बैरियर पर रिफ्लेक्टर (चमकने वाली पट्टी) लगे थे या नहीं और उनकी स्थिति क्या थी। क्या बैरियर को गलत तरीके से रखा गया था या वहां स्ट्रीट लाइट की कमी थी, इन पहलुओं पर भी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

वहीं स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि रात के समय रिंग रोड पर पर्याप्त रोशनी और स्पष्ट संकेतक (Signboards) लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। हादसे ने सड़क सुरक्षा और रात के समय विजिबिलिटी (दृश्यता) की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Biker Crashes into Mid-Road Traffic Barrier Late at Night udham singh nagar news uttarakhand news Young Biker Dies After Colliding with Traffic Barrier Placed in the Middle of the Road Late at Night Youth Dies in Accident उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज दुर्घटना न्यूज दुर्घटना में युवक की मौत देर रात सड़क के बीच रखे ट्रैफिक बैरियर से टकराया बाइक सवार

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More