हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया था। युवक तीन दोस्तों के साथ बाइक पर बैठकर गया था जिसके बाद से वह लापता चल रहा था। बुधवार को पुलिस के पास गुमशुदगी के लिए तहरीर पहुंची तब पड़ताल शुरू हुई तो युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार, विनीत (23) पुत्र बीजेंद्र पाल निवासी ग्राम कांगड़ा शाहपुर मुजफ्फरनगर हाल पता डेंसो चौक सिडकुल रविवार की शाम तीन दोस्तों के साथ बाइक पर कहीं निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। सभी जगह तलाश करने के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो परिजन बुधवार को तहरीर लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने गुमशुदगी की दर्ज कर पड़ताल शुरू की। खोजबीन करने के दौरान युवक का शव आईपी -2 से कृष्णा गार्डन की तरफ जाने वाले कच्चे मार्ग के पास जंगल से बरामद हुआ। पास ही एक चाकू, शराब की बोतल भी मिली। पड़ताल में सामने आया कि रविवार की रात युवक के दोस्तों ने ही शराब पीने के बाद उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या की और शव को छोड़कर मौके से फरार हो गए। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि गुमशुदगी को हत्या में तब्दील कर लिया गया है। मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]