त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

चम्पावत। चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक ने ग्राम प्रधान के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी ने स्वयं ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को देर शाम पनिया निवासी बबलू सिंह ने काजिना निवासी खिलानंद जोशी उर्फ खिलेश (30) पुत्र सुरेश चंद्र जोशी को चाकू गोदकर उसे लहूलुहान कर दिया और इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना भी खुद ही दी। मौके पर पहुंची पुलिस और 108 सेवा ने खून से लतपथ खिलानंद जोशी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी पहुंचाया। जहां डॉ. निफ्ती साह ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने बताया कि वह और एक लड़की से प्रेम करता है। खिलानंद भी उस लड़की को पसंद करता था और उससे बात करता था जो उसे पसंद नहीं था। इसी कारण तैश में आकर उसने घटना को अंजाम दिया है। थाना अध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम करा कर आज परिजनों को सौंपा जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man was stabbed to death in a love triangle champawat news crime news police arrested the murderer Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More