हल्द्वानी। यहां विवाह समारोह संघर्ष समिति ने विवाह समारोह में रात दस बजे बाद बैंड नहीं बजाने के साथ ही रात में 12 बजे बाद भोजन वितरण बंद करने का निर्णय लिया है।
बताते चलें कि समिति के मुख्य संयोजक नवीन पांडे सन्नू की अध्यक्षता में विवाह समारोह संघर्ष समिति की आज क्रिस्टल बैंकट हॉल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शादी विवाह समारोह में बैंड को भी रात्रि 10 बजे के बाद नहीं बजाया जायेगा, इसके लिए विवाह समारोह संयुक्त संघर्ष समिति सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर डीजे की भांति बैंड को भी रात्रि 10 बजे बाद बैन करने का अनुरोध करेंगे। जिससे विवाह समारोह समय से सम्पन्न हो सके और बारात से रोड में लगने वाले जाम से भी मुक्ति के साथ ही कैटर्स के द्वारा रात्रि 12 बजे बाद भोजन व्यवस्था बंद करने में सहायक होगी। समिति के सह संयोजक रूपेंद्र नागर ने कहा कि विवाह समारोह में 90 प्रतिशत अग्रिम भुगतान भी अनिवार्य किया गया है। बैठक में विमल तोलिया, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, गोपाल भट्ट, रवप्रीत अरोरा, संजू विनायक, सुबोध अग्रवाल, कलम राजपाल, प्रभु पांडे, विनोद कश्यप, शंकर कश्यप, सोनू कश्यप, नरेंद्र शराष्वत, परमजीत सिंह, रविंद्र बाली, नंदू कर्नाटक, गोपाल गुर्रानी सहित टैंट, बैंकट, लाईट, डीजे, कारीगर, फोटोग्राफर के स्वामी उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]