खटीमा। विदेश में वर्क वीजा और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 14.53 लाख रुपये ठगने और जान से मारने की धमकी देने के मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दिल्ली के तीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
खटीमा के कंजाबाग निवासी गोविंद सिंह चुफाल ने न्यायालय में दिए प्रार्थना में बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनका भतीजा पूरन बेरोजगार था और उसका पड़ोसी अमित गहतोड़ी व उसका मित्र मनोज चंद भी नौकरी की तलाश कर रहे थे। नवंबर 2023 को उसने एक यूट्यूब चैनल देखा, जिसमें विदेशों में नौकरी लगवाने का दावा किया जा रहा था। इसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो विनीता पत्नी आशीष तनवर ने फोन उठाया और अपने सेक्टर-14 गुरुग्राम स्थित ऑफिस में मिलने के लिए बुलाया। पूरन अपने मित्र मनोज चंद को लेकर विनीता के ऑफिस गया। वहां उसने उनको अपने पति आशीष तनवर निवासी मकान नंबर 23 नन्दू मोहल्ला साउथ दिल्ली, हाल निवासी मकान नंबर- 326 /15 अर्जुन नगर सेक्टर 8 गुरुग्राम हरियाणा से मिलवाया। उसने बताया कि उसकी पत्नी व भाई विदेशों में नौकरी दिलाते हैं। इस पर भतीजे पूरन, पड़ोसी अमित व दोस्त मनोज चंद तीनों ने विदेश में नौकरी के नाम पर आरोपियों को 14,53,299 रुपये दे दिए। इस दौरान उनके भतीजे को सिंगापुर भी भेजा गया। एक माह बीतने के बाद उनके भतीजे को न तो नौकरी मिली और न ही वर्क वीजा मिला। जबकि अमित को जर्मनी का फर्जी वीजा थमा दिया गया। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दिल्ली निवासी आशीष तनवर, विनीता व सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]