सात दिन से लापता युवक को बाघ ने बनाया निवाला, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रानीखेत। नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों की सीमा पर स्थित काकड़ीघाट क्षेत्र के हनुमान मंदिर से एक किमी दूर जंगल में सात दिन से लापता युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। युवक की मौत गुलदार के हमले से हुई बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

जानकारी के मुताबिक शनिवार को गांव की महिलाएं मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गईं थीं। वहां उनकी नजर झाड़ियों के पास पड़े कपड़े, मोबाइल और दूसरे सामान पर पड़ी। महिलाओं ने इसकी आसपास के लोगों को दी। पता चला मौके से मिले कपड़े ताड़ीखेत के सड़का गांव के जीवन सिंह (32) पुत्र पदम सिंह के हैं। सूचना के बाद जीवन के भाई पूर्व ग्राम प्रधान दीवान सिंह नेगी ने साथियों के साथ जंगल में तलाश की। कुछ दूरी पर उन्हें जीवन के फटे कपड़े और खून के निशान और पास के बरसाती नाले में जीवन का शव मिला। बताया जा रहा है जीवन सात दिन से लापता था। वह कैंचीधाम के पास एक होटल में काम करता था। दिवाली वाले दिन गांव को लौटते समय वाहन न मिलने पर जीवन पैदल ही घर जा रहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man who was missing for seven days was eaten by a tiger his mutilated body was found in the forest ranikhet news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More