हल्द्वानी। भाकपा माले ने चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के साथ अपनी बातचीत समाप्त करने के तुरन्त बाद पंजाब क्षेत्र में प्रवेश करने के साथ ही किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर सहित कई एसकेएम और केएमएम नेताओं को गिरफ्तार करने के आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के रवैये की कड़े शब्दों में निंदा की है।
प्रेस को जारी बयान में भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि पंजाब सरकार ने खनौरी और शंभू बोर्डरों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर किया है और इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। इस प्रकार से पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिखा दिया है कि वह कृषि में कॉर्पोरेट और विदेशी कंपनियों के पक्ष में नीतियां लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए वह केंद्र में आरएसएस, भाजपा सरकार के साथ सहयोग कर रही है, जो कि बेहद शर्मनाक है और उनकी अपनी पुरानी नीतियों से पलटने का काम है।
उन्होंने कहा कि यह कदम उद्योगपतियों के साथ आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद उठाया गया है, जिससे पंजाब की आम आदमी पार्टी की बड़े कॉरपोरेट के पक्ष में काम करने की मंशा साफ हो गई है। माले नेता ने कहा कि किसानों के शांतिपूर्ण संघर्ष के खिलाफ़ बल प्रयोग की रणनीति यह साबित करती है कि पंजाब सरकार केंद्र की मोदी सरकार की तरह व्यवहार कर रही है जो कि भारत के सभी किसानों द्वारा उठाए गए आजीविका और अस्तित्व के प्रमुख मुद्दों के समाधान के पक्ष में कभी नहीं रही है। आमआदमी पार्टी और उसकी पंजाब सरकार को यह किसान विरोधी रवैया बंद करना चाहिए।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]