ज्वेलर्स पर फायरिंग का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। विगत दिनों राजीव वर्मा पुत्र राम शरन निवासी हीरानगर हल्द्वानी के ऊपर उनके घर के पास दो मोटर साइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने जान से मारने की नियत से फायर किया गया इस घटना के संबंध में वादी द्वारा दी गयी तहरीर में अवगत कराया कि मनोज अधिकारी पुत्र दिनेश अधिकारी निवासी गौजाजाली हल्द्वानी के द्वारा पूर्व से रंगदारी मांगी जा रही थी 02 नवंबर को रात्रि में अपने घर के पास मनोज अधिकारी व उसके साथियों ने मेरे ऊपर पिस्टल से फायर कर दिया व फिर से फोन पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी व रंगदारी मांगने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। एसएसपी पंकज भट्ट ने सर्राफा कारोबारी के साथ हुई रंगदारी एवं फायरिंग करने वाले अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार किये जाने हेतु निर्देश दिये गये एवं पुलिस कार्यवाही की समय समय पर अध्यावधिक स्थिति ज्ञात करने हेतु निर्देशित किया। प्रकाश में आया कि घटना में मनोज अधिकारी पुत्र दिनेश अधिकारी निवासी गौजाज़ाली हल्द्वानी, गुरदीप सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी बेरिया दौलत थाना केलाखेड़ा जिला उधमसिंहनगर, देवेन्द्र सिंह उर्फ गिन्दी पुत्र कश्मीर सिंह निवासी डलपुरा थाना गदरपुर जिला उधमसिंहनगर, रमन कपूर उर्फ जिम्मी पुत्र कुलदीप कुमार निवासी सैथवाला गुलरभोज थाना गदरपुर जिला उधमसिंहनगर संलिप्त है । सर्राफा कारोबारी से हुई फायरिंग व फरार चल रहे अभियुक्तों को जनपद उधमसिंहनगर एवं जनपद नैनीताल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गुरदीप सिंह, दिवेन्द्र सिंह को क्रमशः पुलभट्टा बरा व सितारगंज से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बाकी फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने के लिए पुलिस टीमों द्वारा उधमसिंहनगर, हिमांचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, नेपाल तक पतारसी सुरागरसी की गयी एवं मुखबिर मामूर किये गये । पुलिस की गिरफ्त से आने से बचने के लिए एवं अपनी लोकेशन को छुपाने के लिए अलग – अलग स्थानों के हॉटस्पॉट्स लेकर एवं व्हाटसएप कॉल, मैसेज के माध्यम से वादी को पुनः रंगदारी मांगने व अनजाम भुगतने की धमकी दी जा रही थी पुलिस टीम के अथक प्रयासों से आज फरार चल रहे ईनामी मुख्य अभियुक्त मनोज अधिकारी को बेलबाबा हल्द्वानी के पास से गिरफ्तार किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: absconding prize accused arrested for firing on jewelers crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More