ABVP की हैट्रिक का सपना टूटा : एमबीपीजी में बागी आर्यन बेलवाल बने छात्रसंघ अध्यक्ष 

एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में अध्यक्ष पद पर विजयी आर्यन बेलवाल
ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। मंगलवार देर रात आख़िरकार एमबीपीजी का छात्र संघ चुनाव सम्पन्न हो गया। जिसमें अध्यक्ष पद के त्रिकोणीय मुकाबले में एबीवीपी के बागी निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनएसयूआई प्रत्याशी मेहुल साह को 466 वोटों के अंतर से पराजित किया। जबकि एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे। इसके साथ ही अध्यक्ष पद पर लगातार दो बार जीत दर्ज कर चुकी विद्यार्थी परिषद इस बार हैट्रिक लगाने से चूक गई।

मतदान समाप्त होने के बाद शाम 3:30 बजे एलबीएस बहुद्देश्यीय भवन में मतगणना शुरू हुई। शाम चार बजे से वोटों की गिनती शुरू की गई। देर रात करीब 12:45 बजे 18 राउंड में मतगणना पूरी हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. एलएम पांडे ने परिणाम घोषित किए।

यह भी पढ़ें 👉  पुश्तैनी जमीन के लालच में मां की हत्या! बेटी ने प्रेमी से रचाई खौफनाक साजिश 

मंगलवार को कॉलेज में अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि समेत विभिन्न पदों के लिए मतदान हुआ। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में कॉलेज के 12,800 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 4,063 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉  खुशियों की तलाश में निकले थे, लौटे तीन शव: शक्तिफार्म के परिवार पर टूटा हादसे का कहर

अध्यक्ष पद पर आर्यन बेलवाल को 1723 वोट, मेहुल साह को 1257 वोट और धीरज बिष्ट को 988 वोट मिले। इस तरह आर्यन बेलवाल ने मेहुल साह को 466 मतों से शिकस्त दी।

उपाध्यक्ष पद पर पूरन सिंह मेवाड़ी ने वशिष्ठ कुमार को 145 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष छात्रा पद पर दीपा रैकुनी ने श्रेया पांडे को 303 वोटों से मात दी। वहीं सचिव पद पर सार्थक रस्तोगी ने भविष्य रावत को 394 वोटों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की।

कोषाध्यक्ष पद पर अक्षिता आर्या ने दीपा बिनवाल को 379 वोटों से हराया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर यतिन पांडे ने करन सिंह डोभाल को 805 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। संयुक्त सचिव पद पर रिषिका सिंह और सांस्कृतिक सचिव पद पर चंद्रकांत निर्विरोध निर्वाचित हुए।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक नोट अंतिम फैसला नहीं : चुनाव आयोग विवाद पर सीएम धामी की दो टूक 

परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए छात्रहित में जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

 
 
 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report ABVP तीसरे नं पर ABVP's dream of a hat-trick shattered: Rebel candidate Aryan Belwal elected student union president at MBPG; ABVP finishes third Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad उत्तराखण्ड न्यूज एमबीपीजी छात्र संघ चुनाव बागी आर्यन बेलवाल बने छात्रसंघ अध्यक्ष हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

एमबीपीजी मतगणना में हंगामा: ABVP प्रत्याशी ने आपत्ति जताकर फाड़े मतपत्र  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मतगड़ना के बीच फिर हुई गुंडागर्दी। एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने मतगणना में सामने आए परिणामों पर आपत्ति जताते हुए फाड़े मतपत्र। यह भी पढ़ें 👉  पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में आग लगने से सेवानिवृत्त एएनएम की दर्दनाक मौतजानकारी के अनुसार एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव […]

Read More
उत्तराखण्ड

एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव : चौथे राउंड की मतगणना में भी निर्दलीय आर्यन बेलवाल आगे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना में मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। चौथे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने अपनी बढ़त कायम रखी है। यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस की तैयारी पूरी, फ्लैग […]

Read More
उत्तराखण्ड

एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना में रोमांच : आर्यन बेलवाल ने बनाई बढ़त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना जारी है। अध्यक्ष पद के लिए तीसरे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। शुरुआती तीन राउंड की गिनती में मुकाबला लगातार रोचक बना हुआ है और चुनाव में अब तक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। तीसरे राउंड के […]

Read More