एलबीएस महाविद्यालय हल्दूचौड़ के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के कार्तिक चंद्र रजवार बने अध्यक्ष  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के कार्तिक चंद्र रजवार ने जीत हासिल की है। जबकि छात्र संघ उपाध्यक्ष पद पर उर्मिला कोरंगा, संयुक्त सचिव पद पर नितिन कुमार राजभर, कोषाध्यक्ष पद पर संदीप सिंह और संकाय प्रतिनिधि विज्ञान अनुज सूयाल ने जीत हासिल की। प्राचार्य डॉ अंजू अग्रवाल ने सभी निर्वाचित पदाधिकारी को शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सरकारी भूमि पर बनीं दो मजारें ध्वस्त, नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद प्रशासन की कार्रवाई 

अध्यक्ष पद पर कार्तिक रजवार ने 606 बोट प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी तनूजा सामंत को 145 वोट से मात दी विजयी, छात्रा उपाध्यक्ष  उर्मिला कोरंगा को 692 मत प्राप्त हुए जबकि प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार पिंकी बिष्ट को 352 वोट से पराजित होना पड़ा, सयुंक्त सचिव पद पर नितिन कुमार राजभर ने 612 मत प्राप्त कर क्षितिज जोशी 171 वोट से पराजित किया, कोषाध्यक्ष पद पर  संदीप सिंह ने 725 मत कर दीपक गोस्वामी 412 वोट से पराजित किया तो संकाय प्रतिनिधि विज्ञान में अनुज सुयाल ने103 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी रोहित सिंह को 31 वोट से पराजित किया। 

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी से काठगोदाम तक सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई : अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

बताते चलें कि यहां एलबीएस कालेज में 8568 में से 3193 कुल 37.27 प्रतिशत छात्रों ने किया मतदान। जिसमें 1641 छात्र और 1552 छात्राओं ने किया मतदान। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ABVP's Karthik Chandra Rajwar became president in the student union elections of LBS College Haldu Chaud Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर पहुंची ‘न्याय यात्रा’ : धान खरीद में देरी, अंकिता हत्याकांड और भर्ती घोटालों पर कांग्रेस का हमला

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुद्रपुर। अल्मोड़ा से शुरू हुई कांग्रेस की प्रदेशव्यापी ‘न्याय यात्रा’ ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुंची, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में यात्रा का फूल-मालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित सभा में कांग्रेस […]

Read More
उत्तराखण्ड

रुद्रपुर में रफ्तार का कहर: डंपर की टक्कर से मामा-भांजे की दर्दनाक मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। यहां बगवाड़ा मंडी के सामने तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। रेलवे स्टेशन जा रहे दोनों की बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि […]

Read More