देर रात्री गौला पुल पर हुआ हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत दो घायल 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत गौलापार बाईपास रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो अन्य युवक घायल है। दुर्घटना की ‘सूचना’ मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

प्राप्त जानकारी अनुसार आज 4 सितंबर रविवार को रात के समय टीवीएस अपाची संख्या यूके 04 एच 7791 पर सवार तीन युवक तेज़ रफ़्तार में गोला पुल से इंदिरानगर गोला गेट की ओर जा रहे थे, तभी ट्रंचिंग ग्राउंड से कुछ दूरी पर गोला पुल की ओर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य युवकों को उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि तीनों युवक नई बस्ती गोपाल मंदिर बनभूलपुरा हल्द्वानी के रहने वाले हैं। मृतक का नाम आसिफ अंसारी 25 पुत्र वकील अंसारी हैं, घायलों के नाम अहद (16) पुत्र मो0 अनवार व सोनू पुत्र नन्नू हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident happened on Gaula bridge late night Accident news Haldwani news one bike rider killed two injured Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More