फर्जी ID बनाकर महिला की फोटो से छेड़छाड़, साइबर जांच में आरोपी गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
रामनगर। सोशल मीडिया पर बार-बार फर्जी Instagram ID बनाकर महिला को परेशान करने और उसकी फोटो पर अश्लील एवं आपत्तिजनक कमेंट करने के मामले में रामनगर पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
 
कोतवाली रामनगर में वादी अरुण कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी पत्नी की फोटो लगाकर बार-बार फर्जी Instagram ID बना रहा है और उस पर अश्लील एवं आपत्तिजनक कमेंट कर उन्हें परेशान कर रहा है।
 
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं एवं आमजन को परेशान करने तथा साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में रामनगर पुलिस एवं साइबर सेल की टीम ने मामले की गहन जांच शुरू की।
 
पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर विश्लेषण के आधार पर फर्जी Instagram ID संचालित करने वाले आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जितेंद्र सैनी पुत्र श्याम लाल, निवासी पूछड़ी, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मोबाइल की जांच में फर्जी Instagram ID संचालित किए जाने से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं।
 
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में FIR संख्या 284/2026 के तहत धारा 79 BNS तथा धारा 67A एवं 66D IT Act में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
 
गिरफ्तार अभियुक्त:
जितेंद्र सैनी पुत्र श्याम लाल निवासी– पूछड़ी, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल
 
 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report accused arrested Accused arrested following cyber investigation into the creation of a fake ID and the doctoring of a woman's photo; Uttarakhand News crime news Devbhoomi News fake Instagram ID Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad obscene comments victim's photo अभियुक्त गिरफ्तार अश्लील कमेंट उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पीड़िता की फोटो फर्जी इंस्टाग्राम आईडी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत, एक अन्य गंभीर घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    कालाढूंगी। कालाढूंगी क्षेत्र में चकलुवा के चौधरी गेट के समीप सोमवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपरेशन प्रहार : 12 बोर तमंचा व 17 जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशानुसार जनपद में अराजकता, हुड़दंग, नशे में वाहन चलाने वालों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।   इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल […]

Read More
उत्तराखण्ड

रौब ऐसा कि खुद को बताया IB Officer… तलाशी ली तो खुल गया पूरा राज   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने सघन चेकिंग अभिया के दौरान खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का अधिकारी बताकर रौब दिखाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की कार पर लाल-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगा था। तलाशी के दौरान उसके पास से […]

Read More