महिलाओं को झांसे में लेकर ठगी एवं जबरन बलात्कार करने का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मुखानी थाना पुलिस ने महिलाओं से ठगी के साथ ही शारीरिक शोषण करने वाले ठग को गिरफ्तार किया है। इस शातिर ठग के एक के बाद एक नए मामले खोलने से पुलिस भी हैरान है। फिलहाल अभी दो मामलों में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। जबकि जांच में 50 से अधिक ऐसे मामले सामने आए हैं। जिनमें आरोपी ने महिलाओं के साथ न सिर्फ ठगी की है बल्कि एक एक कर शारीरिक शोषण भी किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखानी थाना पुलिस ने चारु चंद्र जोशी निवासी बागेश्वर और हाल निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी दो नहरिया उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया है। जिसने न सिर्फ कई महिलाओं को नौकरी के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की है, बल्कि उनको शारीरिक शोषण का शिकार भी बनाया है। पुलिस ने हरिद्वार में जीएनएम का कोर्स कर रही एक महिला के साथ फेसबुक दोस्ती कर खुद को डिस्टिक मेडिकल ऑफीसर बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर ₹165000 ठगने और उसके साथ जबरन बलात्कार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी चारु चंद्र जोशी द्वारा एक और मामले में ईकोटाउन डहरिया हल्द्वानी निवासी एक महिला की भी नौकरी दिलाने के नाम पर ₹500000 की ठगी की है। जिसके खिलाफ 420 का मुकदमा भी दर्ज हुआ है वही पूछताछ में अभियुक्त चारू चंद्र जोशी ने एक और मामले में गरुड़ बागेश्वर निवासी की पत्नी को सीएमओ कार्यालय में सरकारी जॉब लगाने के एवज में डेढ़ लाख रुपए की ठगी करना भी प्रकाश में आया है। यही नहीं पुलिस जांच में एक के बाद एक खुलासे देख सभी हैरान है। अभियुक्त चारु चंद्र जोशी द्वारा दिल्ली निवासी महिला के साथ भी फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर उसे शादी का झांसा देकर ₹1000000 इतना और उसके साथ विभिन्न तारीखों में दिल्ली जाकर बलात्कार करना पता चला है। इसके साथ ही एक अन्य मामले में हल्द्वानी निवासी की बहन से स्टाफ नर्स की नौकरी लगाने के नाम पर ₹200000 ठगने का मामला भी सामने आया है। तथा दो अलग-अलग मामलों में पिथौरागढ़ निवासी और खटीमा निवासी महिला से नौकरी लगाने के नाम पर उनसे शारीरिक संबंध बनाना भी सामने आया है। इसके अलावा हल्द्वानी में एक महिला से बेस अस्पताल में उच्च पद पर प्रमोशन के नाम पर ₹75000 की ठगी करने का मामला भी प्रकाश में आया है। यही नहीं आरोपी द्वारा एक और मामले में हल्दुचौड़ हल्द्वानी निवासी से साडे ₹800000 उधार लेकर उन्हें फर्जी चेक थमा ने का मामला भी सामने आया है। पुलिस अभी पूरे मामले में छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

पुलिस ने आरोपी को सुराग रस्सी व मुखबिर की सूचना पर 10 जनवरी को चंबा पुल से पार्क जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। जबकि गिरफ्तारी टीम में दीपक सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष मुखानी दरोगा संजय कुमार और कॉन्स्टेबल नरेंद्र राणा शामिल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More