युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। महानगर के आईटीआई क्षेत्र में लव जेहाद का शिकार हुई एक युवती को जबरदस्ती अगवा कर कर साथ ले जाने का मामला सामने आया है युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवती ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर युवक पर धर्म छिपाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

आईटीआई थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि लगभग 6 महीने पहले वह अपनी नानी के घर एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। जहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई जिसके अपना नाम सोनू बताया। दोनों की मुलाकात प्रेम प्रसंग में बदल गई। इस दौरान युवक ने उसे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके कुछ कहीने बाद युवक ने उसे बताया कि उसका नाम सोनू नहीं बल्कि भूरा पुत्र इदरीश है और वह गोधन, दलपतपुर जिला मुरादाबाद का रहने वाला है। उसकी हकीकत पता चलने के बाद युवती ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया। लेकिन कल युवक उसके गांव पहुंच गया। युवती काशीपुर से खरीदारी कर वापस अपने घर आ रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का गृह जनपद में भव्य स्वागत, हल्द्वानी तक निकली वाहन रैली 

आरोपी सोनू उर्फ भूरा ने उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठा लिया और अपने साथ ले जाने लगा। जिस पर युवती ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गये और उन्होंने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल : कैलाश जोशी अध्यक्ष तो मधुकर बनोला महामंत्री नियुक्त 

आईटीआई थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी भूरा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accused of raping girl arrested crime news

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का गृह जनपद में भव्य स्वागत, हल्द्वानी तक निकली वाहन रैली 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का रविवार को अपने गृह जनपद नैनीताल पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। मालधनचौड़ से हल्द्वानी तक कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, नारों और पुष्पवर्षा के […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल : कैलाश जोशी अध्यक्ष तो मधुकर बनोला महामंत्री नियुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने महानगर हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का गठन करतेहुए कैलाश जोशी को महानगर अध्यक्ष और मधुकर बनोला को महानगर महामंत्री मनोनीत किया है। दोनों पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। इस घोषणा के बाद व्यापारी वर्ग […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी स्थित मॉडल अध्ययन केंद्र (16000) में आज जुलाई 2026सत्र के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, शैक्षणिक व्यवस्थाओं, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा उपलब्ध […]

Read More