नाबालिग भांजी से छेड़छाड़ कर जबरन साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए मामा ने युवक का मुड़वाया सिर, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। काशीपुर के सरवरखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने युवक और उसके साथियों पर अपनी नाबालिग भांजी से छेड़छाड़ कर जबरन साथ ले जाने के प्रयास का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं आरोपी पक्ष के एक युवक ने नाबालिग के मामा पर सिर मुंडवाकर उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

सरवरखेड़ा गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी कि 25 अगस्त को मुरादाबाद रोड पर डिजाइन सेंटर के तिराहे के पास गुलड़िया गांव निवासी नाजिम अपने दोस्तों के साथ उसकी नाबालिग भांजी के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे जबरन साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था।इसका उसने विरोध किया तो नाजिम मारपीट करने लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नाजिम और उसके दोस्तों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उधर, पैगा पुलिस चौकी क्षेत्र के गुलड़िया गांव निवासी अनस पुत्र अफसर अली ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 अगस्त की दोपहर वह मजरा से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान डिजाइन सेंटर के पास उसकी एक दोस्त मिल गई और वह उससे बातें करने लगा। इसी दौरान गांव सरवरखेड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं, उस व्यक्ति ने उसे जबरन पास के सैलून में ले जाकर उसका सिर मुंडवा दिया। अनस का आरोप है कि उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया है। उसने इस मामले में तहरीर भी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

पुलिस ने अनस की तहरीर के आधार पर नाबालिग लड़की के मामा के खिलाफ भी नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news kashipur news maternal uncle beheaded the young man police filed a case US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More