राज्य सरकार पर महिलाओं के उत्पीड़न एवं अत्याचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने किया सरकार का पुतला दहन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भाजपा राज में देवभूमि उत्तराखंड में लगातार महिलाओं के साथ हो रहें दुराचार और अत्याचार के मामले बढ़ने से नाराज कांग्रेसियों ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में एकजुट होकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते हुए कड़ा विरोध व्यक्त किया। 

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि बेटी बचाओ का नारा देने वाली पार्टी के नेताओ पर ही बेटियों के साथ अत्याचार और उत्पीड़न के मामले आये दिन समाचारों के माध्यम से सार्वजनिक हो रहे है। भाजपा राज में माँ-बेटियां-बहने सुरक्षित नहीं हैं। अब आम जनमानस को खुद ही अपनी बेटियों की सुरक्षा का जिम्मा उठाना पड़ेगा। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट ने कहा कि बेटी अंकिता को अभी तक न्याय नही मिल पाया है और कल फिर जनपद हरिद्वार में एक भाजपा नेता द्वारा एक महिला के साथ दुराचार किया गया है। इससे साफ प्रतीत होता है कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष, पार्षद नीमा भट्ट ने कहा कि राजधानी देहरादून में जिस तरह महिला की हत्या कर शव कूड़े में फेंका गया, उससे साफ प्रतीत होता है कि भाजपा राज मे महिलाएं सुरक्षित नही है। इस दौरान कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा बिष्ट, पार्षद राधा आर्या, पार्षद दीपा बिष्ट, कमला तिवाड़ी, मीमांशा आर्या, एन बी गुणवंत, पूर्व दर्जा मंत्री सुहैल सिद्दीकी, गोविंद सिंह बिष्ट, अशोक जोशी, प्रदेश सचिव मयंक भट्ट, पार्षद राजेन्द्र जीना, पार्षद रवि जोशी, पार्षद महेशानंद, कैलाश साह, कमल मेहता, प्रकाश पांडे, गुरप्रीत प्रिंस, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मोकिन सैफी, वरुण भाकुनी, प्रदीप नेगी, राजू बिष्ट, मलय बिष्ट, गिरीश पांडे, सुशील डुंगराकोटी, गजेंद्र गोनिया, शंकर कोहली, चंदन भाकुनी, इंदर बिष्ट, अभिषेक बिष्ट आदि ने शिरकत की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accusing the state government of harassment and atrocities on women congress news Haldwani news the Congressmen burnt the effigy of the government Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More