छात्र पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए हिन्दू संगठन के लोगों ने घेरी चौकी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां पिरान कलियर में हिंदू संगठन के लोगों ने छात्र पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चौकी घेरते हुए जोरदार नारेबाजी करते हुए जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिससे चौकी में भारी हंगामा और तनाव के हालात पैदा हो गए। सूचना पाकर आस-पास के थाने कोतवाली की फोर्स चौकी पहुंच गई। कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम करने का भी प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें लाठियां फटकारकर रोक दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इमलीखेड़ा चौकी अंतर्गत एक कॉलेज में सहारनपुर क्षेत्र का एक युवक बीसीए की कक्षा में पढ़ रहा है। युवक करीब तीन साल सेइमलीखेड़ा में ही एक किराए के मकान में रहा है। बताया जा रहा है कि काफी लंबे समय से युवक से सहारनपुर क्षेत्र की ही एक युवती मिलने आती थी। यह युवती सहारनपुर के ही किसी कॉलेज से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। किसी को शक न हो इसलिए युवक युवती को अपनी मौसी की लड़की बताता था। लेकिन बृहस्पतिवार की शाम को युवती के आने के बाद उसकी युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि युवक ने गाली गलौज शुरू कर दी। इस पर मकान मालिक को शक हुआ तो उसने हस्तक्षेप किया। जिसके बाद मकान मालिक ने युवक से आधार कार्ड भी मांगा, लेकिन युवक आधार कार्ड नहीं दिखा पाया। मामले की जानकारी हिंदू संगठन के लोगों को मिली तो वे भी पहुंच गए। मामला बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर इमलीखेड़ा चौकी पुलिस युवक-युवती को हिरासत में लेकर चौकी ले आई। जिसके बाद चौकी में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डा. बृजेश सैनी, बजरंग दल के जिला महामंत्री शिव कुमार त्यागी, अभाविप के कार्यकारिणी सदस्य रवि सैनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच गए और चौकी का घेराव कर युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। यही नहीं इसके बाद कुछ कार्यकर्ता इमलीखेड़ा बाईपास मार्ग पर पहुंच गए और जाम लगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्यकर्ताओं को सड़क से हटा दिया। कार्यकर्ता युवक पर तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं, एसपी देहात एसके सिंह और सीओ पलत्वी त्यागी मौके पर पहुंचीं और कार्यकर्ताओं से बातचीत की है। एसपी देहात एस के सिंह का कहना है कि युवक और युवती के परिजनों को चौकी में बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि युवक दो-तीन साल से मकान में किराये पर रह रहा था। अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवक का सत्यापन कराया गया था या नहीं। सत्यापान को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की एकता के शिल्पकार सरदार पटेल और सशक्त भारत की प्रतीक इंदिरा गांधी को कांग्रेसजनों ने किया नमन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accusing the student of love jihad haridwar news the people of the Hindu organization surrounded the outpost Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड स्कूल में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    ‘गोल्डन एरा ऑफ हिंदी सिनेमा’ और ‘दशावतार’ की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, विद्यार्थियों की प्रतिभा और भारतीय संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी का सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ रविवार, 1 नवंबर 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह […]

Read More
उत्तराखण्ड

खूनी रिश्ते : भतीजे ने चाचा-चाची की लोहे की रॉड से पीटकर की हत्या  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बागेश्वर। यहां सोमवार (आज) सुबह युवक ने अपने चाचा और चाची पर लोहे की रॉड से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, नरगवाड़ी निवासी […]

Read More
उत्तराखण्ड

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का हल्लाबोल : 36 घंटे की भूख हड़ताल शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में सोमवार को बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर 36 घंटे की देशव्यापी भूख हड़ताल शुरू की। यूनाइटेड फोरम ऑफ आईडीबीआई ऑफिसर्स एंड एम्प्लाइज के आह्वान पर 2 और 3 नवंबर को आयोजित इस आंदोलन […]

Read More