लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्यवाही -मण्डलायुक्त

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर सुशील कुमार ने अफसरों को निर्देश दिए है कि युद्ध स्तर पर कार्यों को करते हुए ग्रामीण मार्गों, विद्युत, सिंचाई नहरें सुचारू कराने के निर्देशों के साथ ही बाढ़ सुरक्षा कार्यों का भी आगणन प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारियों के माध्यम से शासन को प्रस्तुत करें।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/10/26/mid-day-meal-scheme-closed-in-uttarakhand/


मण्डलायुक्त सुशील कुमार ने सर्किट हाउस काठगोदाम में सिंचाई, सड़क, विद्युत महकमें के मण्डलीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। कहा कि आपदा कार्यों को हल्के में कतई न लें अधिकारी, आपदा कार्यों में ढिलाई बरतने पर कार्यवाही भी की जायेगी। उन्होंने कहा कि आपदा क्षेत्रों में मरम्मत कार्यों के साथ ही स्थायी कार्य प्रस्ताव भी बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने सिंचाई विभाग नैनीताल खण्ड में 109 नहरें आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त होने पर अभी तक मात्र 17 नहरें चालू करने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। आयुक्त ने कहा कि आपदा के दौरान अत्यधिक भू-कटाव हुए हैं, जिनमें अब बाढ़ सुरक्षा कार्य किये जाने अनिवार्य हैं। इसलिए अधिकारी क्षेत्रों में जाकर धरातलीय निरीक्षण करें व बाढ़ सुरक्षा प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि गरमपानी, खैरना, रामगढ़, बेतलाघाट, ओखलकाण्डा सहित मण्डल के सभी आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में प्राथमिकता से योजनाओं की मरम्मत एवं स्थायी कार्यों का सम्पादन करना सुनिश्चित करें व बाढ़ सुरक्षा कार्यों के बड़े आगणन प्रस्तुत करें ताकि उन्हें राज्य आपदा मोचक निधि में भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि मण्डल के सभी अधिकारी अपने विभागीय क्षति के 1 लाख 50 हजार तक के प्रस्ताव तुरन्त जिलाधिकारियों को प्रस्तुत करें ताकि उनमें आपदा में धनराशि अवमुक्त की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  छह वर्षीय दो बच्चों की खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से मौत 

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/10/26/tourist-bags-and-money-found-with-the-help-of-kotwali-police/

मुख्य अभियंता विद्युत ने बताया कि जनपद में 30 विद्युत स्टेशनों में से 26 स्टेशन आपदा से प्रभावित हुए, जिन्हें ठीक किया जा रहा है तथा वैकल्पिक व्यवस्थाओं से विद्युत आपूर्ति सुचारू की गयी है। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 2 लाख 65 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं, जिनमें से आपदा के दौरान 1 लाख 84 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए, जिसमें से अब 12 हजार उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जानी शेष है। उन्होंने बताया कि गरमपानी, बेतालघाट की क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन एवं ओखलकाण्डा के चार गांवों में दो दिन के अन्दर लाइनें ठीक कर विद्युत सुचारू कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि ऊधम सिंह नगर के प्रभावित क्षेत्रों में लोगो के मीटर जल भराव के कारण खराब हो गये हैं, उन्हें सर्वे कर तुरन्त बदला जाये, जिस पर अभियंता ने बताया कि 2751 मीटर जल भराव के कारण खराब हुए हैं, जिन्हे चिन्हित करते हुए बदले का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अल्मोड़ा, बागेश्वर के सभी क्षेत्रों में विद्युत सुचारू कर दी गयी है तथा पिथौरागढ़ के दारमा घाटी के 7 गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित है, क्षतिग्रस्त लाइन मरम्मत कार्य प्रगति पर है। इसी तरह चम्पावत में 324 गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई, जिसमें से 310 गांव में विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गयी है। शेष 14 गांव में मरम्मत कार्य प्रगति पर है, शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति सुचारू की जायेगी। जिस पर आयुक्त ने निर्देश दिये कि वैकल्पिक व्यवस्थाऐं लगभग हो गयी है, अब स्थायी समाधान भी सुनिश्चि किये जाये।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम-प्रसंग : होम स्टे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली 40 वर्षीय विवाहिता 

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/10/26/champawat-tanakpur-national-highway-open-for-small-vehicles/

मुख्य अभियंता लोनिवि ने बताया कि जनपद नैनीताल में सभी एनएच व राज्य सड़के खोल दी गयी हैं। आपदा से 75 ग्रामीण आन्तरिक सड़के बन्द हुई थी जिसमें से 38 सड़के खोल दी गयी हैं, 37 सड़कों पर कार्य प्रगति पर है। सड़के खोलने हेतु 30 जेसीबी लगायी गयी हैं। जिस पर आयुक्त ने वैकल्पिक व्यवस्था कर शीघ्र मार्ग यातायात हेतु सुचारू करने के निर्देश दिये साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सड़कों पर साईनेज लगाने के निर्देश भी दिये तांकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने आपदा प्रभावित गांव सुकना, झूतिया, थलाड़ी सड़कों को भी त्वरित गति से खोलने के निर्देश दिये। जिस पर अभियंता ने बताया कि सुकना सड़क पर दोनो ओर से जेसीबी लगायी गयी है, जबकि झूतिया में 3 जेसीबी लगायी गयी हैं। उन्होंने अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व चम्पावत की सड़के भी तुरन्त खोलने के निर्देश दिये जिस पर मुख्य अभियंता ने बताया कि इन चारों जनपदों में 69 ग्रामीण, 1 राज्य मार्ग, 1 जिला मार्ग बन्द है। जिस पर आयुक्त ने कहा कि सड़कों को खोलने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए आगामी 2 दिन के भीतर खोलने के निर्देश दिये। उन्होंने सड़क महकमें के अभियंताओं को निर्देश दिये कि निर्धारित समय के भीतर सड़कों को गड्डामुक्त करना भी सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर प्रकृति संरक्षण का संकल्प के साथ महानगर कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

बैठक में उप निदेशक अर्थ एवं संख्या राजेन्द्र तिवारी, मुख्य अभियंता लोनिवि दीपक यादव, ओम प्रकाश, मुख्य अभियंता विद्युत नीरज कुमार, अनिल सिंह गर्ब्याल, मुख्य अभियंता सिंचाई चन्द्र शेखर सिंह, अधीक्षण अभियंता विकास श्रीवास्तव, एमके खरे, सीपी भट्ट, आरपी सिंह, पीके दीक्षित, अधीक्षण अभियंता लोनिवि राजेन्द्र सिंह, एमपीएस रावत, पीएस नबियाल, जेपी गुप्ता आदि मौजूद थे।

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Action will be taken against negligent officers - Divisional Commissioner Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार कैंटर की […]

Read More