एडीजी विजिलेंस ने संचार व्यवस्था को प्रभावी रखने के साथ ही भ्रष्टाचार की शिकायत पर तुरंत एक्शन लेने के दिए निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। एडीजी टेलीकॉम/विजिलेंस डॉ. वी मुरुगेशन ने जिले के पुलिस संचार शाखा का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश ‌दिए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु भी मौजूद रहे।

एडीजी टेलीकॉम/विजिलेंस ने निरीक्षण के दौरान संचार कार्यालय के अभिलेखों, उपकरणों, सीसीटीवी कैमरों के मॉनीटर कक्ष का बारीकी से निरीक्षण करते हुए नियुक्त स्टाफ को संचार व्यवस्था को प्रभावी रखने, सीसीटीवी कैमरों को कार्यशील दशा में रखते हुए अलर्ट मॉनीटरिंग के निर्देश दिये। डायल 112 कार्यालय का निरीक्षण कर सम्बन्धित कार्मिकों को प्राप्त सूचनाओं में तत्काल सम्बन्धित को अवगत कराकर कार्यवाही का रिस्पांस टाईम कम से कम रखते हुए सूचनाओं का सही ढंग से अभिलेखीयकरण करने के निर्देश दिए गए। जिला संचार कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर भवनों की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक मरम्मत आदि का कार्य कराने हेतु सीओ संचार व निरीक्षक संचार को निर्देश दिए। एडीजी ने प्रस्तावित सीसीटीवी कंट्रोल रुम हेतु भवन का निरीक्षण कर सर्वर रुम व उपकरणों के सही व्यवस्थापन हेतु भवन का  सौन्दर्यीकरण स्वंय की देखरेख में कराने को कहा। इसके उपरांत महोदय द्वारा वर्कशॉप व कण्डम स्टोर का निरीक्षण कर उपकरणों को कार्यशील दशा में रखने, साफ-सफाई रखने और अकार्यशील सम्पत्ति को शीघ्र कण्डम कराने हेतु सम्बन्धित को दिए। निरीक्षण के दौरान  सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन अल्मोड़ा जितेन्द्र पाठक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा  अरुण कुमार,  आशुलिपिक एसएसपी अल्मोड़ा महेश कश्यप, पीआरओ सौरभ कुमार भारती सहित जिला संचार व डायल 112 में नियुक्त कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दोस्त के ऑफिस में विवाद के बाद युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

इसके उपरांत उन्होंने सतर्कता अधिष्ठान सब सेक्टर अल्मोड़ा कार्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अल्मोड़ा व आस-पास के शहरों के विभिन्न कार्यालयों में भ्रष्टाचार को चिन्हित करने व भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों की शिकायत मिलने पर उनके विरुद्ध ट्रैप की कार्यवाही करने व संपत्ति की जांच कर आय से अधिक संपत्ति की जानकारी करने के निर्देेश दिए। निरीक्षण के दौरान निरीक्षक मनोहर सिंह दशौनी, उप निरीक्षक रमेश सिंह बिष्ट व अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ADG vigilance ADG Vigilance instructed to take immediate action on the complaint of corruption ADG Vigilance instructed to take immediate action on the complaint of corruption along with keeping the communication system effective almora news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More