प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने गौलापार में सघन प्रवर्तन अभियान चलाते हुए बंगाली क्लिनिक को बन्द कर पाँच मेडिकल स्टोरो को जारी किए नोटिस  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। डिप्टी कलेक्टर नवाजिस खलिक के नेतृत्व में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आदि विभागों के द्वारा हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में एक सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान अंतर्गत हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से संचालित मेडिकल दुकानों एवं क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया गया।
 
अभियान के अंतर्गत एक बंगाली क्लीनिक को अवैध रूप से संचालित पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से उसे बंद कराते हुए उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मौके पर ही उसका नियमानुसार चालान भी किया गया। इसके अतिरिक्त पाँच मेडिकल दुकानों की गहन जांच की गई, जिनमें कुछ अनियमितताएं पाई गईं। इन दुकानों को ड्रग इंस्पेक्टर के माध्यम से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इस दौरान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है कि जनसामान्य को सुरक्षित एवं प्रमाणिक चिकित्सा सेवाएं प्राप्त हों। इस हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है जो भविष्य में भी नियमित रूप से की जाएंगी, ताकि अवैध रूप से कोई क्लीनिक संचालित ना करे। इस दौरान सम्बंधित विभागों के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना : हादसे में नौ श्रमिकों की मौत जबकि छह अन्य की तलाश जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Administration and Health Department conducted an intensive enforcement campaign in Gaulapar and closed a Bengali clinic and issued notices to five medical stores. Uttarakhand News an intensive enforcement campaign was conducted by the Health Department in Gaulapar. One Bengali clinic was closed and notices were issued to five medical stores Haldwani news Under the leadership of Deputy Collector

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More