19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत के बाद प्रशासन ने कनखल स्थित एस आर मेडिसिटी हॉस्पिटल को किया सील 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत के बाद प्रशासन ने कनखल स्थित एस आर मेडिसिटी हॉस्पिटल को सील कर दिया है। शुरुआती जांच में कई खामियां सामने आने पर यह कदम उठाया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने मामले की गहन जांच के लिए टीम गठित कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सानिया पुत्री गुलबहार, निवासी अहबाब नगर ज्वालापुर को शुक्रवार को पेट दर्द की शिकायत पर एस आर मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि सुबह इंजेक्शन लगाने के बाद युवती की हालत बिगड़ गई, लेकिन डॉक्टरों ने समय पर उपचार नहीं दिया और लापरवाही बरती। परिणामस्वरूप युवती की मौत हो गई। जिसके बाद से डॉक्टर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

एसडीएम जितेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में भर्ती 5 मरीजों को अन्य अस्पतालों में ट्रांसफर करते हुए अस्पताल को तत्काल सील कर दिया गया है। CMO ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गठित की है, जो पूरे मामले की रिपोर्ट देगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत After the suspicious death of a 19-year-old girl haridwar news Kankhal News SR Medicity Hospital Kankhal Suspicious death of a 19-year-old girl the administration sealed SR Medicity Hospital located in Kankhal the administration sealed the hospital uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एस आर मेडिसिटी हॉस्पिटल कनखल कनखल न्यूज प्रशासन ने किया हॉस्पिटल सील हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More