हल्द्वानी में अतिक्रमण के खिलाफ आज ट्रांसपोर्ट नगर में चली प्रशासन की जेसीबी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर में आज दोपहर को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सिटी मैजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में आम आदमी के चंलने की जगह पर अतिक्रमण देखा गया, जिसके बाद इसे हटाने के लिए अभियान छेड़ा गया है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अधिकारियों की अतिक्रमणकारियों के साथ बहस भी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पार्किंग और पब्लिक पार्कों में हुए अतिक्रमण को देखते हुए पिछले 15 दिनों से अतिक्रमण हटाने के लिए अनाउंसमेंट किया जा रहा था, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने वहां से अतिक्रमण नहीं हटाए, इसलिए आज एक वृहद अभियान चलाकर अतिक्रमण को जे.सी.बी.मशीन से हटाया गया है। उन्होंने ये भी बताया कि इन क्षेत्रों में रखे गाड़ी के पार्ट, दुकानों आदि को भी कब्जे में ले लिया गया है। सिटी मैजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को चेताते हुए कहा कि नालियों पर 5 दिनों के भीतर जाल डाल लें नहीं तो पांच दिनों के बाद पक्का अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा ।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में

इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन, चंदन सिंह सिजवाली, वसीम मिया, मोहम्मद तनवीर, बबलू मिया नगर निगम कर्मचारी व पुलिस बल मौजूद रहा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लक्सर में 14 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार; चौथा फरार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र जागरण में गई 14 वर्षीय किशोरी से चार लोगों ने गैंगरेप किया। कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है। बताया जा रहा है कि जागरण स्थल से 150 मीटर दूर गैंगरेप हुआ। शोर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, 7 सितंबर को होगी सुनवाई 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी/नैनीताल। हल्द्वानी में कांग्रेस की सभा के बाद सामने आए कथित ‘शुद्धिकरण’ का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। देहरादून निवासी सामाजिक कार्यकर्ता बैजनाथ की ओर से इस मामले को लेकर याचिका दायर की गई है। मामले में आगामी 7 सितंबर, सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है। […]

Read More
उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More