जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को तत्काल क्षतिग्रस्त सड़कों को खोलने के साथ ही विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था सुचारू करने के दिए निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बागेश्वर। जिलाधिकारी रीना जोशी ने बागेश्वर से मुनार तक वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों, नदी-नालों, पुल, पैदल मार्गो का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को तत्काल सड़कों को खोलने एवं वैकल्पिक व्यवस्था कर विद्युत, पेयजल व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश मौके पर दियें। उन्होंने कहा कि आपदा कार्यो के पुर्नस्थापन में अनावश्यक देरी व लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

जिलाधिकारी ने हरसीला में सड़क पर बार-बार मलवा व पानी आने से सड़क बंद होने व सड़क के नीचले सुरक्षा दिवार के क्षतिग्रस्त होने को गंभीरता से लेते हुए बीआरओ को तत्काल पानी को डाइवर्ट कर सुरक्षा दिवार कार्य तुरंत प्रारंभ करने के निर्देश दियें व लोनिवि व सिंचाई विभाग को कार्य में बीआरओ की मदद करने के निर्देश दियें। साथ ही उपजिलाधिकारी कपकोट व बागेश्वर को कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश मौके पर दियें। उन्होंने कपकोट रैथल सड़क पर फालदा पुल के अपाटमेंट के पास हो रहें भू-कटाव रोकने हेतु तुरंत सुरक्षा कार्य कराने के निर्देश दियें साथ ही फालदा नाले को चैनेलाईज करने के निर्देश सिंचाई विभाग को दियें।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने बीते 28 जून को डणू नाले से हुए खडगेडा गांव व असौ-बसकूना सड़क जो लगभग 02 किमी वॉसआउट (पूर्ण क्षतिग्रस्त) को स्थलीय किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोनिवि को तुरंत आंगणन प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दियें साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क को हल्के वाहनों हेतु एक सप्ताह के अंदर सुचारू करने के निर्देश मौके पर दियें। उन्होंने खंड़ विकास अधिकारी को भू-कटाव रोकने एवं ध्वस्त पैदल मार्ग कार्य मनेरगा में प्रस्तावित करने के निर्देश देते हुए जल संस्थान को असो, खडगेडा, बसकूना में वैकल्पिक रूप से पेयजल व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश भी मौके पर दियें। इसके उपरांत उन्होंने केदारेश्वर मैदान में यू0पी0 निर्माण निगम द्वारा निर्माणाधीन आपदा रेस्क्यू सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कमरों एवं शौचालयों में पर्याप्त हवादार बनाने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दियें, ताकि आपदा के दौरान रेस्क्यू अथवा विस्थापित कियें गयें लोंगो को परेशानी का सामना न करना पडे़। जिलाधिकारी ने भारी वर्षो होने से मुनार गधेरे से ध्वस्त सड़क का मौका मुआयना किया। उन्होंने मुनार गधेरे से वॉसआउट सड़क को तुरंत सुचारू करने के निर्देश लोनिवि को दियें, जिस पर सहायक अभियंता लोनिवि ने बताया कि सड़क को पुर्ननिर्मित कर तत्काल चालू कर दिया जायेगा। उन्होंने ध्वस्त ट्रांसफार्मर एवं विद्युत लाईन ठीक कर दो दिन में मुनार क्षेत्र की विद्युत सुचारू करने के निर्देश विद्युत अभियंता को दियें।

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, उपजिलाधिकारी हरगिरि, पारितोष वर्मा, तहसीलदार पूजा शर्मा, अधि0अभि0 पीएमजीएसवाई अनिल कुमार, सिंचाई मनमोहन बिष्ट, अभियंता बीआरओ सीपी मधुसूदन, आपदा प्रबंधन अधिकारी सिखा सुयाल, सहायक अभियंता लोनिवि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After conducting on-site inspection as well as to make electricity and drinking water system smooth bageshwar news the District Magistrate directed the officials to immediately open the damaged roads Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More