रुद्रपुर से हल्द्वानी परीक्षा देने आये युवकों की पांच दिन बाद गेठिया के पास खाई में मिली लाश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल के गेठिया खाई में दो युवकों की लाश मिली है बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों युवक खाई में गिरे हुए थे। स्थानीय लोगों द्वारा युवको की लाश देखने के बाद 112 सेवा के माध्यम से पुलिस को शव खाई में पड़े होने की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक रविवार को रुद्रपुर से हल्द्वानी पेपर देने आए दोनों भाई की हल्द्वानी थाने में गुमशुदगी दर्ज थी। 

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 


प्राप्त जानकारी के अनुसार राजा कालोनी ट्रांजिट कैम्प निवासी रामलखन पुत्र उन्नति देव प्रसाद रविवार को हल्द्वानी के खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कालेज में फार्मेसी की परीक्षा देने आये थे, रामलखन के साथ उसका भाई राजकुमार राठौर भी था। दोनों घर से बाइक संख्या यूके 06ए-8391 पर गये थे। परीक्षा केन्द्र पहुंचने के बाद दोनों ने घर पर सकुशल पहुंचने की सूचना भी दी थी। लेकिन इसके बाद दोनों घर नहीं पहुंचे। जिसके बाद युवको की खोजबीन के लिए परिजन ने हल्द्वानी थाने में गुहार लगाई थी। पुलिस और परिजन पिछले 5 दिनों से उनकी तलाश में जुटे थे, आज उनका शव बरामद हुआ है। घटनास्थल पर बाइक भी बरामद हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः युवको की बाइक खाई में गिर गई होगी। नैनीताल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं परिजनों को सूचित किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Haldwani news nainital news the dead body of the youths who came from Rudrapur to Haldwani was found in a ditch near Gethia Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More