शादी के सिर्फ छह महीने बाद ही पति ने पत्नी का गला काटा बेरहमी से, पुलिस ने लिया पति को हिरासत में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


किच्छा। शादी के सिर्फ छह महीने बाद ही एक पति ने अपनी बीवी का गला बेरहमी से काट दिया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक कत्ल की वजह नहीं पता चल सकी है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली जिले के थाना देवरनिया के गांव बिहारीपुर निवासी नबी अहमद की छह बेटियों में से दूसरे नंबर की नेहा की उम्र 19 साल है। बीते दिसंबर ही उसकी शादी किच्छा के सिरौली गांव निवासी अबरार के साथ हुई थी। अबरार घर पर ही रहकर सिलाई का कार्य करता था। दिसंबर में शादी होने के बाद दोनों की जिंदगी खुशहाल चल रही थी। ऐसे में मायके और ससुराल पक्ष दोनों को भी किसी प्रकार के झगड़े का अंदेशा नहीं था। जिसके बाद मई महीने के पहले सप्ताह में नेहा ससुराल से विदा होकर बरेली स्थित अपने मायके पहुंच गई। जहां वह अपनी बहनों और परिजनों के साथ रह रही थी। इसी बीच नेहा के पति अबरार ने उसे वापस ले जाने की बात कहते हुए फोन किया। 23 मई को वह अपने दो परिजनों और कार ड्राइवर के साथ ससुराल पहुंचा। जहां से वह पत्नी को विदा कराकर घर ले गया।रात करीब 8:30 बजे किसी महिला सदस्य ने फोन करके बताया कि नेहा ने अपना गला काट लिया है। जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जहां पर कत्ल के आरोप में उसके पति अबरार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार सुबह रुद्रपुर में शव का पोस्टमार्टम किया गया। जबकि मौके से आला कत्ल चाकू भी बरामद कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। नेहा की मां परवीन ने बताया कि उन्हें आज तक किसी भी प्रकार के लेन-देन या झगड़े के संबंध में जानकारी नहीं दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  "दावो की खुली पोल - ब्यवस्थाएं गोल" केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं ड्रग विभाग की संयुक्त कार्यवाही : अनियमितताओं पर पांच प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कर दवा विक्रय पर रोक  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने सहसपुर, बड़ा रामपुर, छोटा रामपुर, झाझरा और सुद्धोवाला क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई मेडिकल स्टोरों में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर पांच प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कर दवाइयों के क्रय-विक्रय […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीबीआई ने लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत वसूलने वाले शातिर जालसाज को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून/काशीपुर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत वसूलने वाले एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रभु दयाल, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का निवासी है और खुद को नई दिल्ली स्थित पशुपालन एवं डेयरी विभाग का […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट के चलते जिलाधिकारी बागेश्वर ने मंगलवार को जनपद के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में किया अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बागेश्वर। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 21 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को जनपद के सभी […]

Read More